शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का आरोप, होटल में मारा गया था छापा

By विनीत कुमार | Published: June 13, 2022 09:35 AM2022-06-13T09:35:28+5:302022-06-13T09:58:43+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्हें ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।

Shakti kapoor son and Shraddha kapoor brother Siddhant detained after testing positive for drugs | शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का आरोप, होटल में मारा गया था छापा

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को पुलिस ने पकड़ा (फाइल फोटो)

Highlightsबेंगलुरु में एक होटल में छापेमारी के बाद पकड़े गए सिद्धांत कपूर, ड्रग्स सेवन का आरोप।पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है, जिनका ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया है, सिद्धांत इन 6 लोगों में शामिल।बेंगलुरु के एमजी रोड में एक होटल में छापेमारी के बाद सिद्धांत को पुलिस ने हिरासत में लिया।

बेंगलुरु: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के एमजी रोड में एक होटल में छापेमारी के बाद सिद्धांत सहित छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये सभी ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग होटल में पार्टी कर रहे थे।


पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु के एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा था। यहां एक पार्टी चल रही थी। छापे के बाद पुलिस ने ड्रग्स के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। सिद्धांत कपूर का नमूना उन छह में से एक था जो पॉजिटिव मिला। पुलिस ने बताया है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों ने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में ही उसका सेवन किया।

सिद्धांत कपूर भी एक अभिनेता हैं। वे 2020 में वेब सीरीज 'भौकाल' में 'चिंटू डेढ़ा' के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। इसमें- शूटआउट एट वडाला, अग्ली, हसीना पारकर, चेहरे जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने भागम भाग, चुप चुप के, ढोल जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

बता दें कि हिरासत में लिए गए सिद्धांत की बहन श्रद्धा कपूर उन लोगों में शामिल हैं, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स सेवन संबंधी विवाद के बाद पूछताछ की थी। हालांकि, कुछ भी ठोस रूप से साबित नहीं हो सका था। श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से सितंबर- 2020 में व्हाट्सएप चैट के आधार पर पूछताछ की गई थी।

Web Title: Shakti kapoor son and Shraddha kapoor brother Siddhant detained after testing positive for drugs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे