लता मंगेशकर की वजह से शक्ति कपूर को पिता से मिली थी माफी, शिवांगी संग भागकर की थी शादी
By अनिल शर्मा | Published: February 14, 2022 11:53 AM2022-02-14T11:53:40+5:302022-02-14T12:36:24+5:30
शक्ति कपूर ने खुलासा किया कि शिवांगी का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए वे अपने घरों से भाग गए और शादी के बंधन में बंध गए लेकिन बाद में उनके पिता ने उन्हें माफ कर दिया।
मुंबईः शक्ति कपूर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पत्नी शिवांगी से भागकर शादी की थी। पिता इससे काफी नाराज हुए थे। हालांकि लता मंगेशकर की वजह से पिता ने शक्ति कपूर को माफ कर दिया। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की पोती हैं।
आजतक को दिए अपने एक हालिया साक्षात्कार में शक्ति ने खुलासा किया कि शिवांगी का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए वे अपने घरों से भाग गए और शादी के बंधन में बंध गए लेकिन बाद में उनके पिता ने उन्हें माफ कर दिया। बकौल शक्ति कपूर “शिवांगी का परिवार हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं था, इसलिए हम भाग गए और शादी कर ली। दिल्ली में मेरे पिता सिकंदरलाल कपूर को इसके बारे में पता चला, उन्होंने मुझसे बात नहीं करने का फैसला किया। मेरी मां ने उन्हें एक बार लड़की से मिलने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने शिवांगी को देखा, जो मुझसे 10-12 साल छोटी है, कहा, वह बड़ी प्यारी बच्ची है (उन्होंने कहा कि वह वास्तव में अच्छी है)।
शक्ति कपूर ने बताया कि शिवांगी ने जैसे ही दो पंक्तियाँ गाईं, मेरे पिता खड़े हो गए और पूछा कि वह इतना अच्छा कैसे गाती है। मैंने कहा लता जी इसकी पहली कजिन हैं। उन्होंने खड़े होकर कहा 'तेरी सब गलतियां माफ। क्योंकि आपने इतने बड़े परिवार में शादी की है।' शक्ति कपूर ने बताया इसके बाद पिता ने शिवांगी से लताजी के गाने गाने को कहा, यह कहते हुए कि वह उनके बड़े प्रशंसक हैं। जैसे ही शिवांगी ने गाया, वह भावुक हो गए।