रेप सीन देखकर भड़क उठी थीं शक्ति कपूर की मां, कहा- लड़कियों को छेड़ने के अलावा कुछ नहीं आता

By विवेक कुमार | Published: September 3, 2018 11:29 AM2018-09-03T11:29:52+5:302018-09-03T11:40:21+5:30

Shakti kapoor birthday special unknown facts: शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्हें अपना ये नाम बिल्कुल पसंद नहीं था जिसकी वजह से उन्होंने इसे बदल लिया।

Shakti kapoor birthday special unknown facts: When Shakti kapoor parents criticized his rape scene | रेप सीन देखकर भड़क उठी थीं शक्ति कपूर की मां, कहा- लड़कियों को छेड़ने के अलावा कुछ नहीं आता

रेप सीन देखकर भड़क उठी थीं शक्ति कपूर की मां, कहा- लड़कियों को छेड़ने के अलावा कुछ नहीं आता

मुंबई, 3 सितम्बर: बॉलीवुड में दमदार संवाद अदायगी के लिए फेमस हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन शक्ति कपूर का 3 सितंबर को जन्मदिन है। खलनायकी के उस्ताद शक्ति कपूर ने 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन सिर्फ 'जख्मी दिल' ही उनकी एक ऐसी फिल्म है जिसमें वे हीरो के किरदार में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म के पिट जाने के बाद शक्ति कपूर को ये समझ आ गया था कि लोग उन्हें विलने के रूप में ही पचा पाएंगें। इसलिए वे सिर्फ कॉमेडियन या विलेन का रोल करना पसंद करते हैं। 

मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के बारे में कई मजेदार किस्से हैं। कहा जाता है कि शक्ति एक बार अपने पैरेंट्स को अपनी ही फिल्म ‘इंसानियत का दुश्मन’ दिखाने ले गए थे। फिल्म में उनके रेप सीन को देखकर उनकी मां उन पर काफी भड़क उठी थीं। यहां तक कि वह सिनेमाहाल से  बाहर आ गई थीं। वहीं उनके पिता ने भी उन्हें काफी डांट लगाई थी। 

बता दें कि शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्हें अपना ये नाम बिल्कुल पसंद नहीं था जिसकी वजह से उन्होंने इसे बदल लिया। शक्ति एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है।

शक्ति कपूर ने एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी कोल्हापुरे से लव मैरिज शादी की है। दोनों को दो बच्चे हैं श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर।

English summary :
Shakti kapoor Birthday Special Unknown Facts in Hindi: Famous Hindi cinema's villain Shakti Kapoor has birthday today on September 3. Shakti Kapoor has worked in more than 700 films but only 'Jakhmi Dil' is one of his films in which he was seen as a hero.


Web Title: Shakti kapoor birthday special unknown facts: When Shakti kapoor parents criticized his rape scene

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे