'कबीर सिंह' के नए पोस्टर में स्ट्रॉग लग रहे हैं शाहिद कपूर, अपने कैरेक्टर को लेकर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Published: April 21, 2019 04:56 PM2019-04-21T16:56:29+5:302019-04-21T16:56:29+5:30

कबीर सिंह साल 2017 में आई तेलगू फिल्म की रीमेक है। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी दिखाई दिए हैं। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। वहीं कबीर सिंह इस साल 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Shahid Kapoors movie Kabir Singh new poster out | 'कबीर सिंह' के नए पोस्टर में स्ट्रॉग लग रहे हैं शाहिद कपूर, अपने कैरेक्टर को लेकर कही ये बात

'कबीर सिंह' के नए पोस्टर में स्ट्रॉग लग रहे हैं शाहिद कपूर, अपने कैरेक्टर को लेकर कही ये बात

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। सिर्फ यही नहीं उनका ये लुक बिल्कुल डिफरेंट भी लग रहा है। कबीर सिंह में शाहिद ने एक सर्जन का किरदार निभाया है। जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है मगर उसका दिल टूट जाता है। 

जारी हुए इस नए पोस्टर में शाहिद कपूर बढ़े हुए बालों और दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक कलर के शेड्स के साथ उनके गले में इसथेटोस्कोप भी दिख रहा है। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि शाहिद इस लुक में बिल्कुल एक दिल टूटे आशिक लग रहे हैं। हाल ही में जब शाहिद कपूर से उनकी इस फिल्मम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वो बहुत कम फिल्में साउथ इंडिया की देखते हैं। अर्जुन ने कहा,'मैंने जब अर्जुन रेड्डी देखी तो मैं इस फिल्म का फैन हो गया। एक एक्टर होने के नाते मैं इमोशनल भी हो गया था।'

कियारा अडवानी दिखेंगी शाहिद के अपोजिट

फिल्म में शाहिद ने एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार भी निभाया है। जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी काफी कम किया था। फिल्म के एक पोर्शन में शाहिद सर्जन के किरदार में हैं। वहीं कियारा अडवानी की किसी और से शादी होने के बाद शाहिद कपूर उर्फ कबीर सिंह की जिंदगी कैसे बदलती है यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा। 

2017 की है रीमेक

कबीर सिंह साल 2017 में आई तेलगू फिल्म की रीमेक है। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी दिखाई दिए हैं। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। वहीं कबीर सिंह इस साल 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 
 

Web Title: Shahid Kapoors movie Kabir Singh new poster out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे