'कबीर सिंह' के बाद साउथ की इस फिल्म में नजर आ सकते हैं शाहिद कपूर, जानिए यहां
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 27, 2019 01:14 PM2019-06-27T13:14:45+5:302019-06-27T13:14:45+5:30
कबीर सिंह की शानदार कमाई के बाद शाहिद एक और साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं।
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिन्दी रीमेक था। अब शाहिद जल्द एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं।
कबीर सिंह की शानदार कमाई के बाद शाहिद एक और साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। खबर के अनुसार करण जौहर ने तेहगू एक्टर नानी की हालिया रिलीज जर्सी के हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। इस रीमेक में शाहिद कपूर को लिए जाने की योजना बनाई जा रही है।
इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे हालांकि फिल्म की कास्टिंग की कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन कयास है कि शाहिद को निर्माता फिल्म में ले सकते हैं।
इस फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो कुछ समय पहले रिलीज हुई यह फिल्म ‘जर्सी’ को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया था। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नानी ने एक क्रिकेटर का रोल प्ले किया था। फिल्म में इमोशनल एंगल भी दिखाया गया था।
शाहिद को अगर इस फिल्म में लिया जाता है तो एक बार फिर से साउथ की फिल्म के रीमेक के जरिए शाहिद पर्दे पर धमाल मचा देंगे। फैंस को अब इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।