शाहिद कपूर ने बताया इस दिन आएगा 'कबीर सिंह' का ट्रेलर, फिल्म को लेकर किए बड़े खुलासे!
By मेघना वर्मा | Published: April 25, 2019 07:32 PM2019-04-25T19:32:28+5:302019-04-25T19:32:28+5:30
कबीर सिंह साल 2017 में आई तेलगू फिल्म की रीमेक है। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी दिखाई दिए हैं। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। वहीं कबीर सिंह इस साल 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। टीजर से ही लोग कबीर सिंह का काफी इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कबीर सिंह के ट्रेलर का वेट कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया कि कबीर सिंह का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।
GeoSpa Global Spa India Awards में शिरकत लेने पहुंचे शाहिद कपूर से जब पूछा गया कि कबीर सिंह का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है तब उन्होंने कहा कि ट्रेलर मई में आउट होगा। शाहिद कपूर ने इंटरव्यू में कहा, 'जब हमने टीजर को देखा तो काफी खुशी हुई। हम सभी ने कहा कि इसे आउट करते हैं। ट्रेलर को लॉन्च करने का सही टाइम की बात करें तो वो मई के मीड वीक में ट्रेलर रिलीज हो जाएगा।'
फिल्म में शाहिद ने एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार भी निभाया है। जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी काफी कम किया था। फिल्म के एक पोर्शन में शाहिद सर्जन के किरदार में हैं। वहीं कियारा अडवानी की किसी और से शादी होने के बाद शाहिद कपूर उर्फ कबीर सिंह की जिंदगी कैसे बदलती है यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा।
2017 की है रीमेक
कबीर सिंह साल 2017 में आई तेलगू फिल्म की रीमेक है। संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी दिखाई दिए हैं। ये फिल्म सुपर हिट रही थी। वहीं कबीर सिंह इस साल 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।