आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सामने आया शाहिद कपूर का रिएक्शन, जानिए एक्टर ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: April 8, 2022 06:08 PM2022-04-08T18:08:10+5:302022-04-08T18:08:55+5:30

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। जानकारी के अनुसार आलिया और रणबीर की शादी की सभी रस्में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पूरी हो जाएंगी। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर शाहिद कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

Shahid Kapoor reacts to Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सामने आया शाहिद कपूर का रिएक्शन, जानिए एक्टर ने क्या कहा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सामने आया शाहिद कपूर का रिएक्शन, जानिए एक्टर ने क्या कहा

Highlightsबॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। शाहिद ने कहा कि जब तक दोनों खुद इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते हैं तब तक वो इसपर किसी तरह का कोई बयान नहीं देंगे।

मुंबई: इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार कपल अप्रैल के महीने में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और रणबीर की शादी की सारी रस्में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पूरी हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार, रणबीर और आलिया कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में सात फेरे लेने वाले हैं।

वहीं, अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' को प्रमोट कर रहे बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान शाहिद ने कहा कि जब तक दोनों खुद इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते हैं तब तक वो इसपर किसी तरह का कोई बयान नहीं देंगे। बता दें कि शाहिद कपूर और आलिया भट्ट एकसाथ शानदार और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

फिलहाल, दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के ही साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' (Darlings) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी हैं।

बताया जा रहा है कि आलिया शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शुटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। रणबीर के पास एनिमल (Animal) फिल्म भी है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ एक और फिल्म भी वे कर रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं है। 

Web Title: Shahid Kapoor reacts to Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे