Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बावजूद पत्नी मीरा राजपूत संग जिम पहुंचे शाहिद कपूर, BMC ने किया सील
By अमित कुमार | Published: March 18, 2020 08:09 PM2020-03-18T20:09:10+5:302020-03-18T20:09:10+5:30
एक दिन पहले ही जिम बंद होने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ छत पर एक्सरसाइज करती नजर आईं थी। सरकार के आदेश के विपरित बुधवार को शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को जिम से लौटते देखा गया।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी ने राज्य में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। मुंबई में जिम, क्लब, शॉपिंग मॉल और स्वीमिंग पूल को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले ही जिम बंद होने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ छत पर एक्सरसाइज करती नजर आईं थी। सरकार के आदेश के विपरित बुधवार को शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को जिम से लौटते देखा गया।
एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में इन दोनों को पाए जाने के बाद बीएमसी ने कथित तौर पर जिम को सील कर दिया है। बंद के आदेश के बावजूद जिम स्पेशल शाहिद के लिए खोला गया था। सरकार के आदेश का पालन नहीं करने के बाद सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हजार से अधिक पहुंच गई। आधिकारिक आंकडे के अनुसार विश्वभर में इस महामारी से 8,092 लोगों की मौत हो गई जिसमें सबसे अधिक यूरोप में 3,422 और एशिया में 3,384 मारे गये है। पिछले 24 घंटे में कुल 78,766 मामलों में से 684 और लोगों की मौत हो गई। यूरोप ऐसा महाद्वीप है जहां महामारी सबसे तेजी से फैल रही है।