सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म का टीजर रिलीज, बेहद क्यूट लग रही हैं शाहरुख की लाडली-आप भी देखिए वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: September 29, 2019 04:30 PM2019-09-29T16:30:14+5:302019-09-29T16:30:14+5:30
सुहाना खान कुछ ही दिनों पहले ग्रेजुएट हुई हैं। उनके कॉन्वोकेशन पर शाहरुख खान और गौरी खान दोनों पहुंचे थे। जहां से सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर ही उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाती हैं। सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। जिसका टीजर आज रिलीज हो गया हैझ इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
सुहाना खान के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ द ब्लू का टीजर रिलीज किया गया है। इस वीडियो में सुहाना काफी क्यूट और मासूम लग रही हैं। सुहाना खान के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग भी वीडियो में अच्छी दिख रही हैं। अब देखना होगा पूरी शॉर्ट फिल्म कब रिलीज होती है।
रिलीज हुए इस वीडियो मे म्यूजिक के अलावा कुछ भी नहीं है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही सुहाना खान इस टीजर को खुद सभी के साथ शेयर करेंगी। सुहाना कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखी गई थीं। कुछ दिनों पहले ही सुहाना का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ वीडियो शूट करती दिख रही थीं।
सुहाना खान कुछ ही दिनों पहले ग्रेजुएट हुई हैं। उनके कॉन्वोकेशन पर शाहरुख खान और गौरी खान दोनों पहुंचे थे। जहां से सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सुहाना खान की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया र छा जाती हैं। इन दिनों सुहाना न्यू यॉर्क में एक्टिंग क्लास ले रही हैं।
बता दें सुहाना खान को डांस करना बेहद पसंद है। वॉग मेग्जीन शूट के दौरान डांस करते हुए उन्होंने एक फोटो शूट भी करवाया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें सालसा डांस करना बहुत पसंद है।