लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने जख्मी होकर बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 13:45 IST

इस साल दिवाली के मौके पर फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी बॉलीवुड फैमिली को शानदार पार्टी दी.

Open in App

इस साल दिवाली के मौके पर फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी बॉलीवुड फैमिली को शानदार पार्टी दी. इस पार्टी में कई बड़े-बड़े सितारे नजर आए. साल 2017 में ऐश्वर्या के पिता और साल 2018 में श्वेता बच्चन नंदा के ससुर का देहांत हो गया था, जिस वजह से अमिताभ ने पिछले दो सालों से अपने घर में कोई भी पार्टी नहीं की थी. पार्टी के मस्ती मजाक के माहौल के दौरान एक बहुत बड़ी दुर्घटना होते होते बची.

दरअसल पार्टी में ऐश्वर्या कें लंबे समय से मैनेजर रही अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई. जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए, लेकिन शाहरुख खान ने समझदारी से काम किया. इससे पहले की आग और बढ़ती शाहरुख दौड़ कर अर्चना के पास गए और अपनी जैकेट से आग का बुझाया. आग से अर्चना के हाथ और पैर जल गए. आग को बुझाते समय शाहरुख को भी थोड़ी चोट आई.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्चना को मुंबई के नीनावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया. डाक्टर के अनुसार वे 15 प्रतिशत जली हैं और अभी वे अस्पताल में ही हैं. जल्द ही उनके जख्म भी भर जाएंगे.

बताया जा रहा है कि अर्चना अपनी बेटी के साथ आंगन में खड़ी हुई थी. अर्चना के लहंगे ने वहां रखे दियो से आग पकड़ ली और उनके लहंगे में आग लग गई.

यह पार्टी अमिताभ के बंगले ‘जलसा’ में आयोजित की गई. पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अमिताभ ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की हैं.

टॅग्स :शाहरुख़ खानऐश्वर्या राय बच्चनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस