जीने के लिए शगुफ्ता अली ने बेच दी पूरी संपत्ति, रोहित शेट्टी ने तुरंत ट्रांसफर किए पैसे; हालात पर रो पड़ीं माधुरी

By अनिल शर्मा | Published: July 9, 2021 09:34 AM2021-07-09T09:34:46+5:302021-07-09T09:53:16+5:30

शगुफ्ता अली ने 15 से अधिक फिल्मों और 20 टीवी शोज में काम किया है।  करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कैंसर हो गया। शगुफ्ता अली ने कहा कि कैंसर का पता चला तो मैं जवान थी।

Shagufta Ali sold his entire property to live Rohit Shetty transferred some money on the emotional appeal of the actress madhuri dixit | जीने के लिए शगुफ्ता अली ने बेच दी पूरी संपत्ति, रोहित शेट्टी ने तुरंत ट्रांसफर किए पैसे; हालात पर रो पड़ीं माधुरी

जीने के लिए शगुफ्ता अली ने बेच दी पूरी संपत्ति, रोहित शेट्टी ने तुरंत ट्रांसफर किए पैसे; हालात पर रो पड़ीं माधुरी

Highlightsपिछले चार साल से शगुफ्ता अली आर्थिक संकट का सामना कर रही हैंरोहित शेट्टी ने की एक्ट्रेस की मददमाधुरी दीक्षित ने भी डांस दीवाने 3 के सेट पर शगुफ्ता को 5 लाख का चेक दिया

हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने भी एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान आर्थिक तंगी में जीने की बात कही थी। शगुफ्ता ने बताया था कि जीने के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति तक बेच दी है। अब जब उनके सामने कुछ विकल्प नहीं बचा तो, लोगों से मदद मांगी है। खबर है कि शगुफ्ता की फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने मदद की है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अशोक पंडित ने दी है।

पिंकविला से बात करते हुए अशोक पंडित ने कहा कि जब उन्हें शगुफ्ता की हालत का पता चला तो एक्ट्रेस से बात की। इसके बाद उन्होंने रोहित शेट्टी से मदद के लिए कहा। रोहित शेट्टी मदद को तुरंत तैयार हो गए। अशोक पंडित के मुताबिक रोहित शेट्टी ने तुरंत शगुफ्ता के अकाउंट में कुछ पैसे ट्रांसफर किए। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनका आभार व्यक्त किया है। 

माधुरी दीक्षित ने दिए 5 लाख रुपए 

उधर, डांस दीवाने 3 की तरफ से भी शगुफ्ता को आर्थिक मदद दी गई है। शो के एक प्रोमो के मुताबिक शगुफ्ता आनेवाले एपिसोड में नजर आएंगी। इस दौरान एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने उन्हें शो की तरफ से 5 लाख रुपए का चेक दिया। इस दौरान शगुफ्ता अली ने कहा, पिछले 36 सालों में से 32 साल बहुत बेहतरीन गुजरे। बहुत स्ट्रगल किया। खूब काम किया। फैमिली को भी संभाला। 4 साल पहले बहुत से ऑडिशन हुए लेकिन कुछ काम नहीं हुआ। और उसी दौरान डायबिटीज की वजह से मेरे पैरों की तकलीफ बढ़ गई, और इससे मेरी आंखों पर असर पड़ा। ये 4 साल की तकलीफ मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई। ये इंडस्ट्री मेरा घर है। शगुफ्ता की ये बातें सुन शो की होस्ट भारती सिंह सहित माधुरी भी रोने लगती हैं।

शगुफ्ता ने कार और गहने तक बेच दिए

एक्ट्रेस के मुताबिक पिछले चार साल से उनके पास कोई काम नहीं है। जीने के लिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी सारी संपत्ति बेच दी है। शगुफ्ता ने बताया कि उनकी सारी बचत खत्म हो गई है। जीने के लिए अब पैसै नहीं बचे हैं। घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने अपनी कार और गहने तक बेच दिए हैं। हालत ये है कि डॉक्टर के पास जाने के लिए रिक्शा लेना पड़ता है।

20 साल से बीमार हैं शगुफ्ता

शगुफ्ता अली ने 15 से अधिक फिल्मों और 20 टीवी शोज में काम किया है।  करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कैंसर हो गया। शगुफ्ता अली ने कहा कि कैंसर का पता चला तो मैं जवान थी। हालांकि किसी तरह से उन्होंने कैंसर को मात दी। शगुफ्ता ने बताया कि कैंसर की गांठ का इलाज कराने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई। कहा- मैं पहली बार मीडिया में अपनी इस बीमारी के बारे में बता रही हूं। उन्होंने ये भी बताया कि वह पिछले 20 सालों से बीमार हैं। उन्हें 6 साल से शुगर भी है। इस वजह से उनका पैर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तनाव के चलते उनके शरीर के कई अंग प्रभावित हुए है

Web Title: Shagufta Ali sold his entire property to live Rohit Shetty transferred some money on the emotional appeal of the actress madhuri dixit

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे