मुंबई के कोकिलाबेन अस्पातल में शिफ्ट की गईं शबाना आजमी, डॉक्टरों की निगरानी में हालत स्थिर
By भाषा | Published: January 18, 2020 11:20 PM2020-01-18T23:20:00+5:302020-01-18T23:20:00+5:30
एक्टर शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पातल में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के सीईओ डॉ संतोष शेट्टी ने कहा कि शबाना आजमी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
एक्टर शबाना आजमी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पातल में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल के सीईओ डॉ संतोष शेट्टी ने कहा कि शबाना आजमी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आपको बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई थी।
Dr Santosh Shetty Executive Director and CEO, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital: Actor Shabana Azmi is stable and under observation. #Mumbaihttps://t.co/WH2KGQ70pY
— ANI (@ANI) January 18, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर शनिवार को हुए इस हादसे में अभिनेत्री एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये। आजमी को नवी मुम्बई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे के बाहर बतायी गयी है। उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर भी उनके साथ थे जो बाल बाल बच गये।