जावेद अख्तर की दीवानी हुईं शबाना आजमी, लिखा-फुटपाथ पर सोए, 4 दिन बिना भोजन किए लेकिन...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 5, 2019 04:35 PM2019-10-05T16:35:51+5:302019-10-05T16:56:20+5:30

एक्ट्रेस शाबाना आजमी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने पति को लेकर खास ट्वीट किया है।

Shabana Azmi praised Javed Akhtar | जावेद अख्तर की दीवानी हुईं शबाना आजमी, लिखा-फुटपाथ पर सोए, 4 दिन बिना भोजन किए लेकिन...

जावेद अख्तर की दीवानी हुईं शबाना आजमी, लिखा-फुटपाथ पर सोए, 4 दिन बिना भोजन किए लेकिन...

Highlights शबाना आजमी सोशल मीडिया पर अक्सर हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं।हाल ही में शबाना ने पति जावेद को लेकर ट्वीट किया है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी  सोशल मीडिया पर अक्सर हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में शबाना ने पति जावेद को लेकर ट्वीट किया है।

शबाना का ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। शबाना सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर राय व्यक्त करती रहती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे जावेद ने करियर के शुरू के दिनों में संघर्ष किया था।

शबाना ने ट्वीट करके लिखा है कि इस तारीख को 55 साल पहले एक 19 साल का लड़का अपनी जेब में 2 रुपये लेकर बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन पर उतर गया और उसकी आँखों में सपने @ javedakhtarjadu फुटपाथ पर सोए हुए थे 4 दिन बिना भोजन किए लेकिन खुद पर विश्वास था। विपत्ति और गरिमा तक न छोड़ने की कहानी। मैं उसे सलाम करती हूं।



शबाना के इस ट्वीट पर लोग भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सभी को पता है जावेद बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध राइटर हैं। साथ शाबाना एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

शबाना-जावेद की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक है, जो हर एक क्षेत्र में अपना योगदान देते रहते हैं।कई मौकों पर जावेद अख्तर  और शबाना आजमी) सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से के शिकार भी होते हैं। ऐसे में ऐसा पहली बार हुआ है कि सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे पर इस तरह से प्यार बरसाया हो।

Web Title: Shabana Azmi praised Javed Akhtar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे