शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में हुईं भर्ती

By मेघना वर्मा | Published: February 13, 2019 04:52 PM2019-02-13T16:52:51+5:302019-02-13T16:52:51+5:30

इस वक्त को शबाना आजमी बेहद संयम और पॉजिटिव वे में ले रही हैं। शबाना कह रही हैं कि वो अपने आत्मनीरिक्षण का इस्तेमाल इन दिनों कर रही हैं। बेड रेस्ट उनके लिए एक जरूरी ब्रेक है। 

shabana azmi is suffering from swine flu | शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में हुईं भर्ती

शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में हुईं भर्ती

अपने समय की खूबसूरत अदाकारा और अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाने वाली शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू की शिकायत बताई जा रही है। खबर है कि उन्हें मुंबई के एक बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा था कि पिछले कुछ दिनों से शबाना आजमी को खांसी और सर्दी की शिकायत थी। जिसके इजाल के लिए वो अपने फैमिली डॉक्यर से कंसल्ट कर रही थीं। इसी बीच शबाना के फैंस को एक और झटका लगा कि शबाना को स्वाइन फ्लू हो गया है। 

पॉजिटिव वे में इस समय को ले रही हैं शबाना

न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक इस वक्त को शबाना आजमी बेहद संयम और पॉजिटिव वे में ले रही हैं। शबाना कह रही हैं कि वो अपने आत्म नीरिक्षण का इस्तेमाल इन दिनों कर रही हैं। बेड रेस्ट उनके लिए एक जरूरी ब्रेक है। 

शबाना आजमी हाल ही में नीरजा, चॉक एंड डस्टर, जज्बा, कल्पवृक्ष फैंटेसी आदि में नजर आ चुकी हैं। वहीं मासूम, अंकुर, अर्थ, मकड़ी, अमर अकबर एनथॉनी, अनोखा बंधन जैसी फिल्में उनकी कुछ कल्ट फिल्मों में से एक है। 

Web Title: shabana azmi is suffering from swine flu

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे