सुई धागा Box office collection: मौजी और ममता को मिल रहा लोगों का प्यार, जाने दूसरे दिन कितनी हुई कमाई
By भारती द्विवेदी | Published: September 30, 2018 04:31 PM2018-09-30T16:31:09+5:302018-09-30T16:33:01+5:30
'सुई धागा' का बजट लगभग 30 करोड़ है। जिस तरह से इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है,उस देखकर लगता है कि जल्द ही ये फिल्म अपनी लगात निकाल लेगी।
मुंबई, 30 सितंबर:अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सुई धागा' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। अनुष्का-वरुण की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज होने के दो दिन के अंदर अच्छी कमाई की है। और वीकेएंड में दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर जानकारी दी है।
तरन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'सुई धागा' ने रिलीज के पहले दिन 8.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अनुष्का की फिल्म ने भारत में अब तक
#SuiDhaaga zooms upwards on Day 2... Catches speed at metros and mass belt... The target audience [families] have taken to the film, thus converting into increased footfalls... Expect a SOLID Day 3... Fri 8.30 cr, Sat 12.25 cr. Total: ₹ 20.55 cr [2500 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 30, 2018
'सुई धागा' का बजट लगभग 30 करोड़ है। जिस तरह से इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है,उस देखकर लगता है कि जल्द ही ये फिल्म अपनी लगात निकाल लेगी। शुक्रवार को इस फिल्म को करीब 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
क्या है फिल्म की कहानी
शरद कटारिया की फिल्म सुई धागा मौजी (वरुण धवन) के एक आम इंसान से सफल कारोबारी बनने के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष में उसका साथ देती है उसकी पत्नी ममता (अनुष्का शर्मा)। मौजी और ममता मामूली लोग हैं लेकिन वो अपना फैशन डिडाइन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। मौजी को केवल बाहरी दुनिया नहीं बल्कि अपने परिवार के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ता है।