SareeTwitter के लिए आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी, फनी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2019 07:21 PM2019-07-17T19:21:47+5:302019-07-17T19:21:47+5:30

हैशटैग #SareeTwitter के तहत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, लेकिन अभी तक साड़ी में तस्वीर सिर्फ एक्ट्रेस ही शेयर कर रही थीं, लेकिन अभिनेता आयुष्मान खुराना को ये ट्रेंड इतना पसंद आया कि उन्होंने भी साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर दी है। 

#SareeTwitter. shared a funny picture | SareeTwitter के लिए आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी, फनी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

SareeTwitter के लिए आयुष्मान खुराना ने पहनी साड़ी, फनी फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Highlightsफिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान कुछ अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। #SareeTwitter ट्रेंड के साथ देश की कई नामी महिलाएं और आम लड़कियां भी अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं। 

सोशल मीडिया पर कुछ भी ट्रेंड हो उसमें बॉलीवुड स्टार हिस्सा लेने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों #SareeTwitter ट्रेंड में है। इस हैशटैग #SareeTwitter के तहत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है, लेकिन अभी तक साड़ी में तस्वीर सिर्फ एक्ट्रेस ही शेयर कर रही थीं, लेकिन अभिनेता आयुष्मान खुराना को ये ट्रेंड इतना पसंद आया कि उन्होंने भी साड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर दी है। 

आयुष्मान ने #SareeTwitter के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर नीली साड़ी पहनकर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आयुष्मान ने साड़ी पहनकर पोज भी दिया है। आयुष्मान ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है,"#Dreamgirl later this this year. Sigh. #SareeTwitter."  आयुष्मान की यह फनी फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  #SareeTwitter ट्रेंड के साथ देश की कई नामी महिलाएं और आम लड़कियां भी अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं। 




आयुष्मान ने ट्विटर कैप्शन भी काफी सोच-समझ कर लगाया है। आयुष्मान की अगामी फिल्म  का नाम 'ड्रीम गर्ल' है। तो इसलिए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है कि ये तस्वीर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के सेट की हो। 

फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान कुछ अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। आयुष्मान फिल्म में महिलाओं की आवाज में बात करेंगे। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं। फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।
 

 

 

 

Web Title: #SareeTwitter. shared a funny picture

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे