हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से की सगाई, जल्द इस मिस्ट्री मैन से करेंगी शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 17, 2020 09:33 AM2020-03-17T09:33:34+5:302020-03-17T09:42:04+5:30

खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है।

sapna choudhary secret engagement going to marry soon | हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से की सगाई, जल्द इस मिस्ट्री मैन से करेंगी शादी

फाइल फोटो

Highlightsहरियाणा की सुपरस्टार और फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा की सुर्खियों में रहती हैंसपना चौधरी ने सगाई कर ली है और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है

हरियाणा की सुपरस्टार और फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा की सुर्खियों में रहती हैं। अब इन दिनों सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने सगाई कर ली है और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।

खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा है। इतना ही नहीं सिंगर वीर के साथ सपना जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगी।

दोनों के रिश्त की खबरें काफी समय से मीडिया में आती रही हैं। दोनों के अफेयर की बातें सभी की जुबांन पर रहती हैं। अब दोनों जल्द की अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सपना ने वीर की जमकर तारीफ भी की थी।


सपना ने अपनी और वीर की पहली मुलाकात के बारे में भी बताया छा। सपना ने कहा- वीर साफ दिल के हैं। हम दोनों की पहली मुलाकात 2015-16 में एक अवॉर्ड शो में हुई थी। पहली बार वीर को देख मुझे लगा कि वे काफी खडूस हैं। उस वक्त हम ज्यादा बात नहीं कर पाए थे। सपना और वीर को कई बार साथ भी देखा गया है।

आपको बता दें कि हरियाणा में वीर साहू को बब्बू मान कहा जाता है। वे एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। जिन्होंने एक से एक नायाब गाने फैंस के सामने पेश किए हैं।

Web Title: sapna choudhary secret engagement going to marry soon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे