Sapna Choudhary Song Viral: घूंघट में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस वायरल, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: June 18, 2020 09:13 PM2020-06-18T21:13:11+5:302020-06-18T21:13:11+5:30

फैंस के बीच सपना चौधरी के गानों का डिमांड हमेशा से ही रहता है। कोरोना के कारण पिछले कुछ समय से सपना का कोई नया गाना रिलीज नहीं किया गया है।

Sapna Choudhary New Song Mera Chand Viral on youtube watch here | Sapna Choudhary Song Viral: घूंघट में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस वायरल, जमकर देख रहे फैंस

डांस की वजह से सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsसपना चौधरी का गाना 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को यू-ट्यूब पर फैंस बार-बार देख रहे हैं।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। यही वजह है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है। 

इन दिनों उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सपना चौधरी का गाना 'चांद मेरा घूंघट की ओठ में....' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही है। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

फैंस बार-बार देख रहे गाना

गाने में सपना ​काफी खूबसूरत लग रही हैं। यह एक ठेठ हरियाणवी गाना है जिसे हरियाणवी गानों के मशहूर सिंगर राज मवर ने इस गाने को गाया है और नवीन विशु ने इसे लिखा है। सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को यू-ट्यूब पर फैंस बार-बार देख रहे हैं। पूरे गाने में सपना चौधरी अपने चेहरे से घुंघट को नहीं हटाती हैं। सपना का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

गुपचुप तरीके से की थी सगाई

सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में हैं। सपना ने अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। 

Web Title: Sapna Choudhary New Song Mera Chand Viral on youtube watch here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे