मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2022 07:45 AM2022-08-23T07:45:26+5:302022-08-23T08:53:40+5:30

नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।

sapna chaudhary court in Lucknow issued an arrest warrant against famous dancer | मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें पूरा मामला

मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें पूरा मामला

Highlightsसपना पर आरोप है कि उन्होंने एक कार्यकर्म रद्द कर दिया और पैसे भी नहीं लौटाए।सपना चौधरी को सोमवार को हाजिर होना था लेकिन वहीं अदालत नहीं पहुंची।अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है।

लखनऊःलखनऊ की एक अदालत ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सपना ने एक कार्यक्रम रद्द कर दिया था और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है।

नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी। उन्हें सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था लेकिन चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई।

इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। 

गौरतलब है कि सपना चौधरी हरियाणा की रहनेवाली हैं। वह देशभर में स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं। सपना रागिनी के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। सपना के डांस के कई वीडियो के करोड़ों में व्यूज हैं। ऐसे में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Web Title: sapna chaudhary court in Lucknow issued an arrest warrant against famous dancer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे