लाइव न्यूज़ :

'संजू' का एक और नया पोस्टर हुआ रिलीज, मान्यता दत्त के रूप में दिया मिर्जा आईं नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 7, 2018 16:09 IST

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' को लेकर लोगो को बहुत ही उत्सुकता है और फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म के एक के बाद एक नए पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 7 जून : फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' को लेकर लोगो को बहुत ही उत्सुकता है और फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म के एक के बाद एक नए पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। जिसमें एक-एक किरदार की झलक स्पष्ट रूप से नज़र आ रही है। 

इसी के बीच अब फिल्म का एक और नया पोस्टर लॉन्च किया गया है जिसमें संजय दत्त की पत्नी मान्यता का किरदार निभा रहीं दिया मिर्जा नजर आ रहीं हैं।  पोस्टर में दिया मिर्जा बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं।  दिया के साथ ही हर पोस्टर की तरह इस पोस्टर में भी संजय दत्त की भूमिका निभा रहे बैकग्राउंड में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

 

 राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमे संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहें हैं।  नरगिस का किरदास निभा रहीं मनीषा कोइराला का पोस्टर सामने आया था ।

इस  पोस्टर में मनीषा कोइराला हूबहू नरगिस दत्त की तरह ही लगीं थीं। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया था। राजकुमार हिरानी ने बताया की फिल्म का शीर्षक 'संजू' ही क्यों रखा गया क्यूँकि संजय दत्त की माँ और मशहूर अभिनेत्री नरगिस दत्त प्यार से संजय दत्त को  'संजू' कह कर पुकारती थीं। इसीलिए ही फिल्म का नाम 'संजू' रखा गया है। 

फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दिया मिर्ज़ा भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म का टीज़र और ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसको लोगो ने बहुत पसंद किया है  फिल्म 29 जून को  रिलीज़ होगी।

टॅग्स :संजुदीया मिर्ज़ारणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?