तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिली TRP,दिसंबर में बंद होने जा रहा है ये टीवी शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 11, 2019 03:42 PM2019-11-11T15:42:00+5:302019-11-11T15:42:00+5:30

छोटे पर्दे पर हर रोज कई सीरियल आते हैं। इनमें से कुछ ही शोज होते हैं जो फैंस के दिलों में राज करते हैं। इसमें से एक सीरियल है संजीवनी 2 जो फैंस को पसंद नहीं आया है

sanjivani 2 to go offair december low trp | तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिली TRP,दिसंबर में बंद होने जा रहा है ये टीवी शो

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिली TRP,दिसंबर में बंद होने जा रहा है ये टीवी शो

Highlightsछोटे पर्दे का पॉपुलर शो संजीवनी को फैंस ने जमकर पसंद किया था। शो की अपार सफलता के बाद ही इस शो के दूसरे सीजन को अब फैंस के सामने पेश किया गया है।

छोटे पर्दे का पॉपुलर शो संजीवनी  को फैंस ने जमकर पसंद किया था। शो की अपार सफलता के बाद ही इस शो के दूसरे सीजन को अब फैंस के सामने पेश किया गया है। संजीवनी 2 कुछ समय पहले ही पर्दे पर पेश किया गया है। लेकिन शो को खास प्यार फैंस से मिल नहीं पा रहा है। शो टीआरपी की रेस में भी काफी पीछे ही है। ऐसे में शो के बंद होने की खबरें लगातार आती रही हैं।

आखिरकार अब लगभग तय हो गया है कि शो अब जल्द ही बंद हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने शो के बंद होने की खबरों को गलत बताया था।  लेकिन अब एक बार फिर से शो के बंद होने की खबरें सामने आई हैं। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार मेकर्स ने टीआरपी के लिए शो में हर एक कोशिश की लेकिन सब बेकार गई।

 शो में मौजूदा ट्रैक में सुरभि चंदना और नमिता खन्ना के खन्ना के कैरेक्टर के बीच दिखाया जा रहा रोमांस भी दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पा रहा है। यही कारण है कि मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया है। संजीवनी 2 दिसंबर को फैंस को अलविदा कह देगा।

हालांकि शो के बंद होने पर अभी तक प्रोड्यूसर की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। बता दें, संजीवनी 2 इस साल अगस्त में शुरू हुआ था। शो में मोहनीश बहल, सुरभि चंदना, सायंतनी घोष, गुरदीप कोहली और नमित खन्ना लीड रोल में हैं।

संजीवनी 2005 में ऑफएयर हुआ था।  उस वक्त ये शो सक्सेजफुल टीवी शोज में से एक माना जाता था।ये शो तीन साल तक चला था। बाद  में मेकर्स ने संजीवन का सीक्वल दिल मिल गए 2007 में लॉन्च किया था। जेनिफर विंगेट, करण सिंह ग्रोवर स्टारर ये शो यूथ के बीच जबरदस्त हिट रहा।

Web Title: sanjivani 2 to go offair december low trp

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे