Sanjeev Kumar Death Anniversary: इस एक वजह से संजीव कपूर ने नहीं की थी शादी, इनके प्यार में पागल ये एक्ट्रेस आज तक हैं कुंवारी
By ज्ञानेश चौहान | Published: November 6, 2019 06:55 AM2019-11-06T06:55:28+5:302019-11-06T06:55:28+5:30
संजीव कुमार का जन्म सूरत में 9 जुलाई 1938 को जेठालाल जरीवाला के एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। उनका नाम हरिहर जरीवाला था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के गुजरे जमाने का जब भी जिक्र होता है तो इसमें शानदार एक्टर संजीव कुमार के नाम का भी जिक्र होता है। लेकिन वक्त से पहले ही इस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज ही के दिन साल 1985 (6 नवंबर 1985) को संजीव कुमार का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।
संजीव कपूर को इस बात का पता पहले ही चल चुका था कि उन्हें हार्ट अटैक की प्रॉब्लम है। इस वजह से उन्होंने आजीवन शादी नहीं की थी। संजीव कुमार का जन्म सूरत में 9 जुलाई 1938 को जेठालाल जरीवाला के एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। उनका नाम हरिहर जरीवाला था। अपने जीवन के शुरूआती दौर में पहले वे रंगमंच से जुड़े परन्तु बाद में उन्होंने फिल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।
इसी दौरान वर्ष 1960 में उन्हें फिल्मालय बैनर की फ़िल्म हम हिन्दुस्तानी में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से वे एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता बने।
संजीव कुमार ने शादी इसलिए नहीं की थी क्योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी। उनके परिवार में अधिकतर सदस्यों का निधन 50 साल से कम उम्र में ही हो गया था। संजीव कुमार हेमा मालिनी से प्यार करते थे लेकिन उन्हें एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित बहुत चाहती थीं। सुलक्षणा ने उन्हें प्रपोज भी किया था लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया।
सुलक्षणा ने उन्हें शादी के लिए खूब मनाया था। संजीव कुमार की मौत के बाद सुलक्षणा डिप्रेशन में चली गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुलक्षणा संजीव कुमार से इतना प्रेम करती थीं कि उन्होंने आज तक किसी से शादी नहीं की।