थप्पड़ और करंट खाने वाले सक्सेना जी एक दिन के लिए इतना करते हैं चार्ज, महीने भर में कमाते हैं इतने लाख
By वैशाली कुमारी | Published: October 26, 2021 07:44 PM2021-10-26T19:44:38+5:302021-10-26T19:46:59+5:30
सानंद वर्मा आज जाना पहचाना नाम बन चुकें हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से हर बार खुद को साबित किया है लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं रहा।
पिछले 6 सालों से भाबी जी घर पर हैं शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो का हर किरदार आप को खूब हंसा देने वाला है। फिर चाहे बात अंग्रेजी बोलने की असफल प्रयास करने वालीं अंगूरी भाभी हों या गौरी मैम अनीता भाभी जी। लेकिन इसमें एक किरदार ऐसा है जो जब स्क्रीन पर आता है तो उसे लगते हैं करंट के झटके या फिर चांटे और वो इन्हें खाकर कहते हैं ‘आई लाइक इट’ ये देख दर्शक दुखी नहीं होते बल्कि खूब हंसते है। जी हां हम बात कर रहे हैं सक्सेना जी की। सानंद वर्मा, भाभी जी घर पर हैं में अनोखे लाल सक्सेना का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन इस किरदार के लिए सानंद वर्मा को कितनी फीस मिलती है. ये आपको बताते हैं।
सानंद वर्मा के इस रोल को दर्शक काफी पसंद करते है। कभी तिवारी जी की घंटी पर उन्हें करंट के झटके लगते हैं, तो कभी वो चांटे खाकर कहते हैं ‘आई लाइक इट’ और उनका यही अंदाज ऑडियंस को खूब हंसाता भी है। लेकिन उनका रोल वाकई कठिन है यही कारण है कि वो इस रोल के लिए अच्छी खासी रकम चार्ज करते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानंद वर्मा को इस रोल के लिए एक दिन के 15 से 20 हजार तक मिलते हैं। इस हिसाब से वो महीने में अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।
सानंद वर्मा आज जाना पहचाना नाम बन चुकें हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से हर बार खुद को साबित किया है लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कई कठिनाईयों को पार कर इस मंजिल को पाया है। वहीं अब सानंद सिर्फ शो में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आने लगे हैं। उन्होंने अब तक रेड, मर्दानी, पटाखा, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है।