विदेशी सिंगर ने गाया खेसारी लाल यादव का गाना, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: August 20, 2020 09:52 PM2020-08-20T21:52:08+5:302020-08-20T21:52:08+5:30

नाइजीरिया के मशहूर यू-ट्यूबर और सिंगर सैमुएल सिंह खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने 'नून रोटी खाएंगे' को गाकर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Samuel Singh sang Khesari Lal Yadav song Thik Hai Noon Roti Khayenge | विदेशी सिंगर ने गाया खेसारी लाल यादव का गाना, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

विदेशी सिंगर ने गाया खेसारी लाल यादव का गाना, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

Highlightsनाइजीरिया के मशहूर यू-ट्यूबर और सिंगर सैमुएल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।अपनी डिफरेंट सिंगिंग से फैंस को दीवाना बना चुके सैमुएल अब भोजपुरी गाने गाकर भारतीय फैंस को भी अपना दीवाना बना चुके हैं।

भोजपुरी गानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सैमुएल सिंह (Samuel Singh) इस बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। भोजपुरी सिंगर और सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के गाने 'रिंकिया के पापा' (Rinkiya ke Papa) को गाने के बाद सैमुएल दोबारा इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। 

दरअसल, इस बार उन्होंने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सुपरहिट गाने 'नून रोटी खाएंगे' (Thik Hai Noon Roti Khayenge) गाया है। ऐसे में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं, यू्ट्यूब पर सैमुएल का गाया एफ्रो बिट वर्जन खूब तहलका मचा रहा है। यही कारण है कि वीडियो को यू्ट्यूब पर लाखों व्यूज मिले हैं। वहीं, व्यूज का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

मालूम हो, नाइजीरिया के मशहूर यू-ट्यूबर और सिंगर सैमुएल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अपनी डिफरेंट सिंगिंग से फैंस को दीवाना बना चुके सैमुएल अब भोजपुरी गाने गाकर भारतीय फैंस को भी अपना दीवाना बना चुके हैं। वैसे तो सैमुअल का असली नाम सैमुअल एडेपोजू है, लेकिन वो भोजपुरी गानों के कारण यूट्यूब पर सैमुएल सिंह के नाम से मशहूर हो गए हैं। यही नहीं, उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना नाम सैमुएल सिंह ही कर रखा है।

Web Title: Samuel Singh sang Khesari Lal Yadav song Thik Hai Noon Roti Khayenge

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे