ससुर नागार्जुन के स्टूडियो पहुंची सामंथा, फिल्म से जुड़े इस काम को लेकर किया था रुख
By वैशाली कुमारी | Published: November 29, 2021 10:01 PM2021-11-29T22:01:20+5:302021-11-29T22:03:11+5:30
सामंथा के तलाक के बाद पहली बार उन्हें 26 नवंबर 2021 को अन्नपूर्णा स्टूडियो में सपॉट किया गया था। यह स्टूडियो उनके पूर्व ससुर और साउथ इंडियन सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन का है।
दक्षिण भारत की सुपरस्टार सामंथा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सामंथा के तलाक के बाद पहली बार उन्हें 26 नवंबर 2021 को अन्नपूर्णा स्टूडियो में सपॉट किया गया था। यह स्टूडियो उनके पूर्व ससुर और साउथ इंडियन सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन का है। खबरों के मुताबिक सामंथा फिल्म की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंची थी।
अभिनेत्री समांथा इन दिनों गुनशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म शाकुंतलम् में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं इसीलिए फिल्म की डबिंग के लिए उन्हें स्टूडियो का दौरा करना पड़ा। सामंथा पीरियड फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और वह अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को सामंथा और नागा ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने अपने तलाक के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी दोस्ती हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए अपील भी की थी। समांथा और नागा ने अपने जॉइंट स्टेटस में कहा था कि हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सामंथा ने बतौर पति पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं। जो हमारे रिश्ते का मूल आधार हैं कि हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बोर्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, जनता को और मीडिया से हमारे समय में हमें सपोर्ट और आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा कर रहा हूं।