वीडियो: गांधी जयंती पर सलमान खान ने फैंस को दिया खास मैसेज, कही दिल की बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 2, 2019 01:45 PM2019-10-02T13:45:13+5:302019-10-02T13:45:13+5:30
सलमान खान एक बार फिर से दबंग 3 के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। ये फिल्म दिसंबर में पेश की जाएगी। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान अपनी एक्टिंग के कारण फैंस के दिलों में राज करते हैं। ऐसे में गांधी जयंती के मौके पर सलमान खान ने मौके पर एक खास वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ने फैंस को एक खास मैसेज दिया है। ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सभी को पता है आज गांधी जी की 150वीं जयंती हैं।
ऐसे में सलमान खान ने कहा है कि चुलबुल पांडे तैयार है... और फैंस से अपील कर डाली है।सलमान आए दिन सफाई और फिट करने तो लेकर फैंस से अपील करते नजर आते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से इसी लेकर सलमान ने फैंस से गुहार लगाई है।
वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कहा है कि वीडियो में सलमान ने कहा 2 अक्टूबर को है गांधी जयंती। गांधी जयंती को धूमधाम से मनाएं। आखिरकार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय पिता हैं। उसके साथ थोड़ा सा, थोड़ा सा क्यों बहुत ज्यादा फिट इंडिया पर ध्यान दें और भारत को स्वच्छ रखें। यानि स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारतीय, फिट इंडिया।
सलमान खान के काम की बात करें तो वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। सलमान खान जल्द दबंग 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में सलमान खान ने रिलीज किया है। साथ ही सलमान ने ट्विटर पर अपना नाम चुलबुल पांडे रख लिया है।
सलमान खान की किक2 , एक था टाइगर3 पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा सलमान इन दिनों बिग बॉस 13 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के लि सलमान मोटी रकम ले रहे हैं। सलमान इस शो को 10 सालों से होस्ट कर रहे हैं।