लाइव न्यूज़ :

Video- एक बार फिर अपनी आवाज का जादू चलाएंगे सलमान खान, 'नोटबुक' के चौथे सॉग 'मैं तारे' का टीजर रिलीज

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2019 12:51 IST

फिल्म नोटबुक का ये गाना 2 दिन बाद रिलीज किया जाएगा। इसके पहले नोटबुक  मूवी का तीसरा गाना बुमरो रिलीज किया गाया था। जिसे भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Open in App

एक्टिंग तो एक्टिंग अब दबंग खान अपनी आवाज से भी लोगों को दीवाना कर रहे हैं। हैंगओवर और मैं हूं हीरो तेरा के बाद एक बार फिर से सलमान खान अपनी आवाज का जादू चलाने को तैयार हैं। जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल की फिल्म नोटबुक में भाईजान एक बार फिर से गाना गाते दिखाई देंगे। मैं थारे गाने का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। 

बता दें इस गाने को पहले पाकिस्तानी सिंह आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी थी। ट्रेलर लॉन्च के समय फिल्म मेकर नितिन कक्कड़ ने इस बात का खुलासा भी किया था। मगर बाद में बताया गया कि उन्हें इस गाने के लिए नई आवाज मिल गई है और वो कोई और नहीं खुद भाईजान यानी सलमान खान हैं। मैं तारे नाम से रिलीज होने वाले इस गाने का टीजर आज रिलीज कर दिया है। जिसमें सलमान खान गाना गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

25 सेकेंड के इस वीडियो में सलमान खान ब्लैक करल की जैकेट में दिख रहे हैं। गाने के बोल भी काफी खूबसूरती से लिखे गए हैं। गानें में सलमान खान ने ब्लैक रंग के ही चश्में और शूज भी पहन रखे हैं। नोटबुक फिल्म का यह चौथा गाना है जिसे रिलीज किया जाएगा। मैं तारे गाने को विशा मिश्रा ने कम्पोज किया है। 

दो दिन बाद रिलीज होगा गाना

एसकेफिल्म की ओर से रिलीज किए गए इस गाने के टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म नोटबुक का ये गाना 2 दिन बाद रिलीज किया जाएगा। इसके पहले नोटबुक  मूवी का तीसरा गाना बुमरो रिलीज किया गाया था। जिसे भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

प्रनूतन और जहीर इकबाल पर इस गाने को फिल्माया गया है। गाने में प्यार और कश्मीर की खूबसूरती कूट-कूट के भरी गई है। गाने में एक इनोसेंट आकर्षण को जोड़ते हुए, नोटबुक का तीसरा गीत 'बुमरो' आपका दिल जीत लेगा। ये कश्मीर का फोक सांग है जिसको नए तड़के के साथ पेश किया गया है। फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :सलमान खाननोटबुक मूवीजहीर इकबाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?