लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के फैंस के लिए तोहफा, कहा-इस ईद पर जरूर रिलीज होगी फिल्म

By भाषा | Updated: September 19, 2019 18:52 IST

Open in App

सुपरस्टर सलमान खान ने कहा कि वह अगले साल ईद पर जरूर कोई फिल्म लेकर आएंगे। उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ ‘‘इंशा अल्लाह’’ फिल्म के पटरी से उतरने के बाद यह टिप्पणी की। साल 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली ‘‘इंशा अल्लाह’’ से हटने की घोषणा के बाद सलमान ने ट्वीट किया, ‘‘इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं..और ईद पर भी।’’

इसके बारे में पूछे जाने पर सलमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ईद पर निश्चित तौर पर फिल्म रिलीज होगी। पहले फिल्म (दबंग 3) 20 दिसंबर को आएगी फिर ईद पर भी एक फिल्म आएगी।’’ अभिनेता बुधवार रात को 20वें आइफा अवार्ड्स में बोल रहे थे।

सलमान ने कहा कि दो दशकों में भंसाली के साथ आने वाली उनकी पहली फिल्म अब उनके साथ नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘‘इंशा अल्लाह’ अभी नहीं बन रही। इंशा अल्लाह कुछ और बनेगी। यह अभी मेरे साथ नहीं बन रही।’’

इस समारोह में वह अभिनेता-फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की बेटी सई के साथ आए जो ‘‘दंबग 3’’ से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। प्रभु देवा के निर्देशन वाली ‘‘दबंग 3’’ 20 दिसंबर को रिलीज होनी है। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस