सलमान खान का बड़ा खुलासा, इस कारण से 'नच बलिए 9' में एक साथ नजर आएंगे एक्स कपल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 15, 2019 07:33 AM2019-06-15T07:33:27+5:302019-06-15T07:33:27+5:30

नच बलिए का 9वां सीजन जल्द फैंस से रुबरु हो सकता है। इस शो में सेलेब्स कपल में डांस करते फैंस को नजर आते हैं।

salman khan revealed ex couples together in nach baliye 9 | सलमान खान का बड़ा खुलासा, इस कारण से 'नच बलिए 9' में एक साथ नजर आएंगे एक्स कपल्स

सलमान खान का बड़ा खुलासा, इस कारण से 'नच बलिए 9' में एक साथ नजर आएंगे एक्स कपल्स

Highlights इस बार ये टीवी शो सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।इस बार शो में खास बदलाव फैंस को देखने को मिलने वाला है।

नच बलिए का 9वां सीजन जल्द फैंस से रुबरु हो सकता है। इस शो में सेलेब्स कपल में डांस करते फैंस को नजर आते हैं। इस बार शो को सलमान खान का साथ मिला है। खबर के अनुसार  इस बार ये टीवी शो सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।

लेकिन इस बार शो में खास बदलाव फैंस को देखने को मिलने वाला है। खबर के अनुसार अब शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। अब इस कंसेप्ट के पीछे की वजह सलमान खान ने रिवील की है। हालांकि शो में कुछ कपल्स भी नजर आ सकते हैं।

इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया है। सलमान ने कहा है कि हां इस बार हम शो प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। इसमें अच्छी बात यह है कि इसमें कोई निगेटिविटी नहीं है। आप साथ नहीं हो लेकिन आपको अब साथ में काम करना है।

इससे एक बात साफ हो गई कि इस बार शो में काफी धमाल होने वाला है। शो में एक्स कप्ल्स यानि जिनका तलाक हो चुका है। नच बलिए 9 को 20 जुलाई के आसपास ऑन एयर किया जा सकता है। 

Web Title: salman khan revealed ex couples together in nach baliye 9

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे