क्या सलमान खान ने रानू मंडल को गिफ्ट किया 55 लाख का घर, जानें इसके पीछे की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 29, 2019 02:20 PM2019-08-29T14:20:50+5:302019-08-29T15:37:23+5:30

सोशल मीडिया पर हाल ही में फेमस हुईं रानू मंडल को बॉलीवुड में जमकर पसंद किया जा रहा है। उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गया है।

salman khan reportedly gifts ranu mondal a house | क्या सलमान खान ने रानू मंडल को गिफ्ट किया 55 लाख का घर, जानें इसके पीछे की सच्चाई

क्या सलमान खान ने रानू मंडल को गिफ्ट किया 55 लाख का घर, जानें इसके पीछे की सच्चाई

लता मंगेशकर के फेमस गाने एक प्यार का नगमा है को गाकर रातोंरात छा जाने वाली रानू मंडल से आज भला को वाकिफ नहीं है। खबर आ रही है कि रानू को सलमान ने घर गिफ्ट किया है। हालांकि अभी इस खबरों पर सलमान की ओर से या फिर रानू की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

खबरों की मानें तो रानू को सलमान ने 55 लाख का घर गिफ्ट है। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि महज अफवाह है। अफवाह में ही कहा गया है कि सलमान ने रानू का घर गिफ्ट किया है।


वहीं, रानू की आवाज के कई लोग कायल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके गाने को शेयर कर रहे है। एक गाना गा कर रातों रात सितारा बनने वाली रानू की अब बॉलीवुड में भी एंट्री हो गई है। हाल ही में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म नें रानू को पहली बार गाने को मौका दिया है। 

रानू ने हिमेश की फिल्म हैपी हार्डी ऐंड हीर के लिए तेरी मेरी कहानी गाना गाया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने के बाद रानू मंडल के और भी कई गाने और रिकॉर्डेड वीडियो सामने आए हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो रहे हैं। इस गाने की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Web Title: salman khan reportedly gifts ranu mondal a house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे