अब भी प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं सलमान खान, साथ काम करने से किया इंकार- जानिए पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 4, 2019 04:38 PM2019-10-04T16:38:12+5:302019-10-04T16:38:12+5:30

सलमान खान की भारत में कैटरीना कैफ नजर आई थीं,लेकिन फैंस को बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था।

Salman Khan refuses to work with Priyanka Chopra, will he return with Katrina Kaif for Eid 2020? | अब भी प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं सलमान खान, साथ काम करने से किया इंकार- जानिए पूरा मामला?

अब भी प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं सलमान खान, साथ काम करने से किया इंकार- जानिए पूरा मामला?

Highlightsबॉलीवुड स्टार्स के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन कुछ स्टार्स उस विवाद पर रिएक्शन देते हैं लेकिन कुछ उस पर खामोशी ही बनाए रखते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन कुछ स्टार्स उस विवाद पर रिएक्शन देते हैं लेकिन कुछ उस पर खामोशी ही बनाए रखते हैं। लेकिन इस मामले में सलमान खान सबसे अलग हैं। सभी को पता है कि सलमान खान ने भारत फिल्म के लिए कैटरीना कैफ से पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लिया था। 

लेकिन किन्हीं कारणों से प्रियंका ने फिल्म करने से मना कर दिया था। प्रियंका के इस अचानक मना करने से हंगामा मच गया था। प्रियंका के मना करने से डायरेक्टर अली अब्बास जफर से लेकर सलमान खान तक  उनके इस निर्णय से नाराज हो गए थे। इस विवाद के बाद अब सलमान खान प्रियंका चोपड़ा  के साथ काम करना नहीं चाहते हैं।

 डीएनए की खबर के अनुसार 2020 ईद में सलमान खान राधे फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। खबर की मानें को प्रभुदेवा इस फिल्म में लीड रोल की एक्ट्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे लेकिन सलमान ने प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया है। 

अब प्रियंका की जगह फिल्म में नया कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नाडिस का आ रहा है। जैकलीन इससे पहले सलमान के साथ किक 2 में काम कर चुकी हैं।  लेकिन कहा जा है कि कैटरीना के साथ जोड़ी सलमान की हिट है तो हो सकता है कि कैटरीना भी पर्दे पर हो सकती हैं। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि प्रभुदेवा और सलमान जिस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं उसका नाम राधे नहीं है। लेकिन सलमान ये कंफर्म कर चुके हैं कि ईद पर धमाका होगा।

Web Title: Salman Khan refuses to work with Priyanka Chopra, will he return with Katrina Kaif for Eid 2020?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे