लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद अब इस बड़े किरदार में दिखेंगे सलमान खान, डायरेक्टर अली अब्बास ने किया खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: June 3, 2019 19:50 IST

'भारत' से पहले भी अली अब्बास ने सलमान के साथ मिलकर कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें सुल्तान, टाइगर जिंदा है और अब भारत शामिल हैं।

Open in App

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कैटरीना और सलमान के साथ इन दिनों अली अब्बास भी फिल्म का प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं रिसेंटली एक इंटरव्यू में सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अली ने बड़ा खुलासा किया है। 

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अली ने बताया कि वो भारत फिल्म के साथ एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जल्द ही अली छत्रपति शिवाजी महराज की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाह रहे हैं। इसकी तैयारी भी जल्द शुरू हो जाएगी। वहीं अली ने बताया कि सबकुछ सही रहा तो वो इस फिल्म में भी सलमान के साथ ही काम करेंगे। 

हैं काफी प्रभावित

अली अब्बास ने बताया कि वो छत्रपति शिवाजी की जिंदगी से बहुत प्रभावित हैं। इसीलिए उनका अगला प्रोजेक्ट उन्हीं की जिंदगी पर फिल्म बनाना होगा। अब देखना ये होगा कि सलमान और अब्बास की ये जोड़ी किसी बायोपिक में कैसे अपना रंग जमाती है। 

भारत से पहले भी अली अब्बास ने सलमान के साथ मिलकर कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें सुल्तान, टाइगर जिंदा है और अब भारत शामिल हैं। सलमान खान की भारत फिल्म आगामी पांच जून को रिलीज होगी। इसमें कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखाई देंगे।  

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस