लाइव न्यूज़ :

5 दिनों बाद सलमान खान ने जताया अटल बिहारी वायपेयी के निधन पर शोक, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

By विवेक कुमार | Updated: August 22, 2018 11:32 IST

सलमान इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए माल्टा में हैं।

Open in App

मुंबई, 22 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी अब हमारे बीच नहीं है। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। अटल जी सिर्फ एक अच्छे राजनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे कवि और वक्ता भी थे। इस बीच अभिनेता सलमान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के 5 दिन बाद उन्हें याद किया। जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोग जमकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। 

मंगलवार को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा-  ‘एक महान नेता, दिग्गज राजनेता और वक्ता और एक श्रेष्ठ इंसान अटल जी के निधन पर दुखी हूं।’ 

सलमान के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने अपने कमेंट में उनका मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, टाइगर सो रहा था, दूसरे ने लिखा, इतनी जल्द याद आ गई। 

बता दें कि सलमान इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग के लिए माल्टा में हैं ऐसा हो सकता है कि उन्हें अटल जी के निधन की कोई जानकारी न हो। अटल जी की कुछ कविताएं ऐसी भी हैं जिन्हें बॉलीवुड में भी फिल्माया गया है। साल 1999 में उनकी मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' को शाहरुख खान पर फिल्माया गया। इस गीत को गजल गायक जगजीत सिंह ने अपनी मखमली आवाज दी है।

बता दें कि अपने साहित्यिक जीवन में अटल जी ने 'क्या खोया क्या पाया जग में' 'मौत से ठन गई', 'मैं न चुप हूं न गाता हूं' और 'राह कौन सी जाऊं मैं' जैसे कई शानदार कविताएं लिखी हैं। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस