सोशल मीडिया पर छाया #BoycottDabangg3, दबंग 3 को यूजर्स ने की रोक लगाने की मांग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 29, 2019 11:04 AM2019-11-29T11:04:37+5:302019-11-29T11:46:24+5:30

लोग हिन्दू जागृति के आह्वान को री-ट्वीट कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दबंग-3 में साधु संतों को नाचते हुए दिखाया गया है, क्या उसी प्रकार मौलवी और पादरियों को नाचते हुए कभी दिखाया है. साथ में लिखा है- #बायकॉट दबंग-3.

salman khan movie dabangg 3 in controversy | सोशल मीडिया पर छाया #BoycottDabangg3, दबंग 3 को यूजर्स ने की रोक लगाने की मांग

सोशल मीडिया पर छाया #BoycottDabangg3, दबंग 3 को यूजर्स ने की रोक लगाने की मांग

Highlightsसलमान खान की फिल्म दबंग 3 विवादों में फंसती नजर आ रही है। दबंग 3 फिल्म आज सुबह से ट्विटर पर #BoycottDabangg3 पर ट्रेंड कर रहा है।

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 विवादों में फंसती नजर आ रही है। दबंग 3 फिल्म आज सुबह से ट्विटर पर #BoycottDabangg3 पर ट्रेंड कर रहा है। विवाद इतना बढ़ गया है फिल्म को रोक लगाने की मांग की जा रही है। मामला ये है कि इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'हुड़ दबंग दबंग...' में सलमान खान के साथ साधु संतों डांस करते दिखाए गए हैं। जिसको लोगों ने गलत बताया है अब इस पर बवाल हो गया है।

एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे चलचित्र बनाने वालों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए, हिन्दुओं को अपना समय और धन इस सिनेमा के पीछे नहीं खर्च करना चाहिए।









एक यूजर ने लिखा है कि #दबंग 3 का बहिष्कार करो हिंदुओं 
सलमान खान की मूवी में हिंदू देवताओं को







श्री राम श्री कृष्ण और शंकर जी को नाचते हुए दिखाया गया हिंदू भावनाओ को ठेस पहुंचाया गया है व मज़ाक दिखाया गया है 
दबंग 3 बैन करो 

लोगों का कहना है कि दबंग-3 में साधु संतों को नाचते हुए दिखाया गया है, क्या उसी प्रकार मौलवी और पादरियों को नाचते हुए कभी दिखाया है। साथ में लिखा है- #बायकॉट दबंग-3 ।

English summary :
Salman Khan's film Dabangg 3 seems to be entangled in controversies. #BoycottDabangg3 is trending on Twitter since this morning.


Web Title: salman khan movie dabangg 3 in controversy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे