लाइव न्यूज़ :

सलमान के मना करने के बाद भी कैटरीना ने की ये गलती, क्या माफ करेंगे दबंग खान?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 16, 2019 14:43 IST

सभी को पता है एक मेंटर के रूप में सलमान हमेशा कैट के साथ खड़े रहते हैं।

Open in App

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता बड़ा ही अजीब है अक वक्त पर दोनों के लिंकअप की बातें भी कही जाती थीं। कैटरीना को फिल्मों में लाने के पीछे भी सलमान का ही योगदान है। ऐसे में हाल ही कैटरीना को फैंस ने जीरो फिल्म में एक अलग ही रूप में देखा। इस फिल्म से हर किसी को जमकर उम्मीदें थीं।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। टाइम्स की खबर के अनुसार सलमान खान नहीं चाहते थे कि कैट ये फिल्म करें। खबर के अनुसार सलमान ने अपनी खास दोस्त और ऐक्ट्रेस कटरीना को पहले ही 'जीरो' मूवी न करने की नसीहत दी थी। 

सभी को पता है एक मेंटर के रूप में सलमान हमेशा कैट के साथ खड़े रहते हैं। ऐसें में उनको शायद अंदाजा हो गया था कि फिल्म पर्दे पर कोई कमाल नहीं कर पाएगी। सलमान के एक खास दोस्त ने भी बताया है कि भाई ने कैटरीना को 'जीरो','ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दोनों फिल्में न करने की सलाह दी थी। लेकिन कैट ने सलमान की बातों को नजर अंदाज कर दिया ।

इसके पीछे का कारण ये है कि सलमान को लगा था कि इन फिल्मों में कैट का रोल काफी छोटा है और उनको वो वाहवाही नहीं मिलेगी जिसकी वो हकदार हैं। ऐसे में वो चाहते थे कि वो ये फिल्में साइन ना करें।  लेकिन सलमान की सलाह को इग्नोर करते हुए कैट ने फिल्में कीं, और यह दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। बड़े स्टार और बड़े बजट की होने के बाद भी ये फिल्में पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं और सलमान सही साबित हो गए। ऐसे में अब क्या सलमान कैट को गलती के लिए माफ करेंगे। तो जवाब है करेंगे क्योंकि दोनों भारत फिल्मे में साथ काम कर रहे हैं। साथ ही एक बार फिर से दोनों की खास दोस्ती भी फैंस को देखने को मिलने लगी है। अब एक बार फिर से कैटरीना के डूबते करियर को सलमान फिर से संवारेंगे। जल्द ही दोनों अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में दिखाई देंगे। अगर सब सही रहा तो फिर से दोनों की जोड़ी एक और हिट मूवी दे सकती है।  

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस