सलमान खान का खुलासा- शाहरुख से पहले उन्हें 'मन्नत' का मिला था प्रस्ताव, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 4, 2022 12:19 PM2022-08-04T12:19:28+5:302022-08-04T12:28:23+5:30
शाहरुख खान और सलमान खान ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है। वहीं 1995 की फिल्म करण अर्जुन में दोनों साथ काम कर चुके हैं।
मुंबईः सलमान खान ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत का ऑफर उनके पास आया था जब अपना करियर शुरू किए थे। पत्रकार फरीदून शहरयार को दिए साक्षात्कार में सलमान खान ने बताया कि मन्नत का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
शहरयार ने जब सलमान से शाहरुख खान की एक चीज के बारे में पूछा गया, जो वह चाहते थे कि उनके पास हो, तो अभिनेता ने कहा, उनका बंगला मन्नत। लेकिन इसका प्रस्ताव तब आया था जब मैंने शुरू किया था। सलमान खान ने बताया कि मन्नत को उन्होंने पिता सलीम खान के कहने पर मना किया था।
बकौल सलमान खान- मेरे पिताजी (फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक सलीम खान) ने कहा कि इतने बड़े घर में तुम करोगे क्या। मैं शाहरुख से पूछना चाहता हूं, इतने बड़े घर में करता क्या है तू।
मुंबई के बांद्रा में स्थित मन्नत में शाहरुख, पत्नी गौरी खान और उनके तीन बच्चे - आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान रहते हैं। छह मंजिला हवेली गौरी द्वारा डिजाइन की गई है और यह बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित सेलिब्रिटी घरों में से एक है। इसमें शानदार सुविधाओं के साथ-साथ कला संग्रहणीय और पारिवारिक यादगार वस्तुएं हैं और कथित तौर पर इसका मूल्य लगभग 200 करोड़ है।
शाहरुख खान और सलमान खान ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है। वहीं 1995 की फिल्म करण अर्जुन में दोनों साथ काम कर चुके हैं। वैसे तो सलमान और शाहरुख खान एक करीबी दोस्ती साझा करते हैं, लेकिन कुछ साल पहले एक दौर था, जब 2008 में अभिनेता कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में उनके झगड़े के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।