KABHI EID KABHI DIWALI: पर्दे पर ईद और दिवाली मनाएंगे सलमान खान, किया नई फिल्म का ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 10, 2020 03:11 PM2020-01-10T15:11:34+5:302020-01-10T15:11:34+5:30

सलमान खान ने एक और धमाका किया है। सलमान ने एक नई फिल्म का ऐलान किया है। सलमान ने नई फिल्म की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है। इससे फैंस एक बार फिर खुश होने वाले हैं।

salman khan film announcement kabhi eid kabhi diwali | KABHI EID KABHI DIWALI: पर्दे पर ईद और दिवाली मनाएंगे सलमान खान, किया नई फिल्म का ऐलान

KABHI EID KABHI DIWALI: पर्दे पर ईद और दिवाली मनाएंगे सलमान खान, किया नई फिल्म का ऐलान

Highlightsसलमान खान बॉलीवुड से सुपरस्टार हैं सलमान हर साल फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश करते हैं

सलमान खान बॉलीवुड से सुपरस्टार हैं। सलमान हर साल फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश करते हैं। सलमान की फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ऐलान किया था। इस फिल्म के ऐलान से फैंस काफी खुश हो गए थे।

अब सलमान खान ने एक और धमाका किया है। सलमान ने एक नई फिल्म का ऐलान किया है। सलमान ने नई फिल्म की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है। इससे फैंस एक बार फिर खुश होने वाले हैं।

ट्विटर के जरिए सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान फैंस के सामने किया है। सलमान ने बताया है कि ईद 2021 की तैयारी कर ली है। इस नई फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी कर रहे हैं। 

सलमान की इस नई फिल्म  की साजिद नाडियाडवाला कहानी लिखेंगे और प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्म के नाम से फिल्म के बारे में तो कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है। लेकिन इतना साफ है कि फैंस को एक नया तड़का मिलने वाला है।


आपको बता दें कि सलमान खान फिलहाल  राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। राधे का निर्देशन प्रभु देवा करेंगे और सलमान खान इसे भाई सोहेल और जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। राधे, ईद 2020 पर रिलीज होगी
 

Read in English

Web Title: salman khan film announcement kabhi eid kabhi diwali

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे