सलमान खान ने मुंबई की सड़कों पर चलाया ऑटो रिक्शा, सवारियों को बैठाते वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Published: December 30, 2021 08:28 AM2021-12-30T08:28:16+5:302021-12-30T08:40:01+5:30

वायरल वीडियो में सलमान खान को एक नीली टी-शर्ट, शॉर्ट्स और एक टोपी में देखा जा सकता है। इस लुक में उन्हें ऑटो चलाते देखा जा सकता है।

salman khan drives auto rickshaw on the streets of mumbai video goes viral | सलमान खान ने मुंबई की सड़कों पर चलाया ऑटो रिक्शा, सवारियों को बैठाते वीडियो वायरल

सलमान खान ने मुंबई की सड़कों पर चलाया ऑटो रिक्शा, सवारियों को बैठाते वीडियो वायरल

Highlightsसलमान खान नीली टी-शर्ट, शॉर्ट्स में ऑटो रिक्शा चलाते नजर आएअपने ऑटो में उन्हें यात्रियों को बैठाते भी देखा जा सकता हैसलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

मुंबईः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खानमुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए। सलमान इस वक्त अपने फॉर्म हाउस में ही रह रहे हैं। यहीं पर उनके सांप काटने की घटना हुई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान पनवेल की सड़कों पर ऑटो-रिक्शा चलाते हुए दिखाई दिए।

वायरल वीडियो में सलमान खान को एक नीली टी-शर्ट, शॉर्ट्स और एक टोपी में देखा जा सकता है। इस लुक में उन्हें ऑटो चलाते देखा जा सकता है। सलमान को ऑटो चलाते देख राहगीर भी काफी उत्साहित नजर आए। वीडियो में ऑटो पर सवारी को बैठते भी देखा जा सकता है। सलमान को ऑटो में देख उनकी लोगों ने तस्वीर भी उतारनी चाही, लेकिन कैमरा बंद करा दिया गया।

यहां वीडियो देखें:

सलमान सोमवार (27 दिसंबर) को 56 साल के हो गए। अर्पिता खान, आयुष शर्मा और करीबी दोस्तों सहित उनके परिवार के सदस्य पनवेल में उनके फार्महाउस पर उनके जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। सलमान की जेनेलिया देशमुख के साथ डांस करने और अपनी भतीजी के साथ बर्थडे केक काटने की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आई।

अभिनेता को उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनके फार्महाउस में एक सांप ने काट लिया था और उन्हें तुरंत कामोठे के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। उसी दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई। वे करीब 6 घंटे अस्पताल में भर्ती थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे। वह 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'पवन पुत्र भाईजान' में भी नजर आएंगे, जो 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल है।

Web Title: salman khan drives auto rickshaw on the streets of mumbai video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे