सलमान खान ने बहन अर्पिता के घर गणेश उत्सव में किया क्रेजी डांस, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 4, 2019 11:37 AM2019-09-04T11:37:14+5:302019-09-04T11:52:22+5:30

अर्पिता खान के घर हाल ही में गणपर्ति विसर्जिन किया गया है। इस दौरान सलमान खान ने जमकर डांस किया है। इस डांस का सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है।

salman khan danced lord ganesha visarjan | सलमान खान ने बहन अर्पिता के घर गणेश उत्सव में किया क्रेजी डांस, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान ने बहन अर्पिता के घर गणेश उत्सव में किया क्रेजी डांस, वीडियो हुआ वायरल

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।महाराष्ट्र में इस त्योहार का जोश खास रूप से देखने को मिलता है। मुंबई नें कई लोगों ने डेढ दिन के बाद भगवान गणपति का विसर्जन कर दिया है।सलमान की बहन अर्पिता के घर भी गणपति की स्थापना की गई थी,जहां सलमान खान पहुंचे थे। 

अर्पिता के घर भी डेढ दिन के बाद बप्पा का विसर्जिन कर दिया गया है। ढोल और नगाढों के साथ अर्पिता के घर बप्पा को विदा किया गया है। इस दौरान सलमान खान क्रेजी रूप देखने को मिला है। गणपति के विसर्जन में सलमान खान ने जमकर डांस किया है। सलमान इस दौरान जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।


 सलमान का ये अंदाज फैंस को भी जमकर पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो पर वायरल हो रहा है।तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सलमान अकेले ही थिरकते दिखाई दिए।अर्पिता खान के गणपति विसर्जन के दौरान खान परिवार के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, डीनो मोरया, नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहुंचे थे।

अर्पिता की शादी से पहले गणपति बाप्पा का आगमन सलमान खान के गेल्क्सी अपार्टमेंट में ही होता था। सलमान खान का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है ये अंदाज भी फैंस के बीच छा गया है। सलमान खान  ने घोषणा की कि संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह ईद 2020 पर नहीं आ रही है। 

English summary :
The festival of Ganesh Chaturthi is being celebrated all over the country. The enthusiasm of this festival can see everywhere in mumbai Maharashtra. Many people have immersed Lord Ganpati after one and a half days in Mumbai.


Web Title: salman khan danced lord ganesha visarjan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे