जब ऐश्वर्या राय के गाने पर सलमान खान ने किया शिल्पा शेट्टी संग रोमांस, फैंस के बीच वायरल भाइजान का वीडियो
By अमित कुमार | Published: July 14, 2020 08:58 PM2020-07-14T20:58:26+5:302020-07-14T20:58:26+5:30
किसी जमाने में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। इन दोनों की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' भी दर्शकों के बीच सुर्खियों में रही थी।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के सभी गाने भी दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम भूमिका में नजर आए थे। सलमान और एश्वर्या की जोड़ी इस फिल्म के बाद काफी पॉपुलर हुई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म के बाद ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई थी। फिल्म के 'चांद छुपा बादल में' गाने को फिल्म का बेस्ट सॉन्ग माना गया था। इस गाने में सलमान और एश्वर्या ने अपनी कैमिस्ट्री से सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन इन दिनों सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अवॉर्ड फंक्शन में शिल्पा और सलमान की जोड़ी ने बिखेरा जलवा
यह वीडियो फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 'चांद छुपा बादल में' गाने का है। वीडियो में सलमान स्टेज पर शिल्पा के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। सलमान खान के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। फैंस को सलमान और शिल्पा का यह अंदाज काफी भा रहा है।
अच्छे दोस्त हैं सलमान और शिल्पा
सलमान और शिल्पा अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में 'गर्व', 'शादी करके फंस गया यार' और 'फिर मिलेंगे' जैसी फिल्में की हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। फिल्म में भले ही ऐश्वर्या के साथ सलमान की जोड़ी जमी हो, लेकिन अवॉर्ड फंक्शन में शिल्पा ने भी कमाल के एक्सप्रेशन देकर काफी वाहवाही बटोरने का काम किया।