एक्स-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, देखें फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 11, 2019 09:35 AM2019-07-11T09:35:36+5:302019-07-11T09:35:36+5:30

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी मे हाल ही में अपना 54वां जन्मदिन मनाया है। संगीता ने अपने जन्मदिन की पार्टी दी, जिसमें सलमान खान पहुंचे हैं।

salman khan celebrates ex-girlfriend sangeeta bijlani birthday | एक्स-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, देखें फोटो

एक्स-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, देखें फोटो

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी मे हाल ही में अपना 54वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पार्टी दी थी। जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। इस पार्टी में खास मेहमान के रूप में सलमान खान भी पहुंचे थे।

सलमान के साथ यूलिया वंतूर, मोहनीश बहल और साजिद खान भी इस पार्टी में पहुंचे थे। इस समारोह की फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर आई हैं। फोटो में एक्ट्रेस मुस्कराती हुई नजर आ रही हैं।


 इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर के स्ट्रैप ड्रेस में नजर आईं। वहीं सलमान खान नॉर्मल सफेद टीशर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में सलमान और संगीता एक साथ करीब देखे जा सकते हैं। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। 

 सलमान और संगीता का एक समय पर अफेयर था जो काफी लंबे समय तक चला था। बात तो दोनों की शादी तक पहुंची थी। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों अलग हो गए थे। अब एक बार फिर से दोनों की गहरी दोस्ती हो गई है। 

अब अक्सर सलमान और संगीता साथ देखे जाते हैं। दोनों एक दूसरे के फैमिली फंक्शन में भी नजर आते हैं। हालांकि संगीता और सलमान ने कभी ऑफीशियल तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।
 

Web Title: salman khan celebrates ex-girlfriend sangeeta bijlani birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे