'भारत' के नए पोस्टर में कुछ अलग अंदाज में दिखीं कैटरीना कैफ, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
By मेघना वर्मा | Published: April 19, 2019 12:14 PM2019-04-19T12:14:05+5:302019-04-19T12:33:59+5:30
सलमान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत इस साल ईद के दिन रिलीज होगी। पांच जून को रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर इसी महीने रिलीज किया जाएगा।
सलमान खानकैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत में बिजी दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के सुल्तान की इस फिल्म के लिए फैंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म का नया पोस्टर आज जारी हो गया है। जिसमें सलमना के साथ कमली गर्ल कैटरीन कैफ भी दिखाई दे रही हैं।
रिलीज हुए पांचवे पोस्टर में सलमान खान के ठीक पीछे कैटरीना कैफ दिखाई दे रही हैं। जिन्होंने माथे पर छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई है और वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कैटरीना और सलमान दोनों का ही एकदम अलग लुक दिखाई दिया है। सलमान ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छुपा होता है और वही दर्द आपको जिंदा रखता है'
सलमान इस फिल्म में कई अलग-अलग एज गैप का रोल प्ले कर रहे हैं। इस पोस्टर में भी 1990 लिखा हुआ है। इससे पहले जारी हुए पहले पोस्टर में सलमान बूढ़े के किरदार में नजर आ रहे थे। जिसे देखकर भी लोगों को काफी अश्चर्य हुआ था। भारत पाकिस्तान के बंटवारे से जुड़ी और करेंट सिचुएशन तक की इस कहानी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
5 जून को रिलीज होगी फिल्म
सलमान की इस मोस्ट अवेटेड भारत फिल्म इस साल ईद के दिन रिलीज होगी। पांच जून को रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 24 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टीजर ने ही लोगों के अंदर फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट जगा दी थी।