लाइव न्यूज़ :

रिलीज होते ही लीक हो गई सलमान खान की 'भारत', मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2019 13:20 IST

तमिल रॉकर्स इससे पहले भी कई बड़ी फिल्में ऑनलाइन लीक कर चुका है। इस वेबसाइट के खिलाफ कई शिकायत भी दर्ज हुई है। मगर इसका कुछ खास असर नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्म भारत पांच जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

सलमान खान के फैंस की लम्बी फेहरिश्त है जो कई महीनों से उनकी फिल्म भारत का इंतजार कर रहे थे। ईद पर रिलीज हुई फिल्म भारत को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। मगर भाईजान को एक बड़ा झटका जरूर मिला है। भारत फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। 

तमिल रॉकर्स, ऑनलाइन हैंकिग की वेबसाइट से फिल्म भारत को लीक कर दिया गया है। ऑनलाइन इस लीक की घटना से भारत के निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पहले ही वर्ल्ड कप के मैचों से चुनौती है। इसके बाद इस फिल्म के लीक होने की इस घटना का और भी असर देखने को मिल सकता है। 

अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं।  आइए आपको बताते हैं ईद के मौके पर रिलीज हुई  है। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी। 

सलमान खान की लाजवाब अदाकारी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने हर एक कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री लोगों को सीटियां मारने के लिए मजबूर कर देगी। वहीं सलमान के साथ कटरीना की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री का स्वाद भी चखने को मिलेगा। जैकी श्रॉफ के साथ सलमान संवाद आपको भावुक कर देंगे।

तमिल रॉकर्स इससे पहले भी कई बड़ी फिल्में ऑनलाइन लीक कर चुका है। इस वेबसाइट के खिलाफ कई शिकायत भी दर्ज हुई है। मगर इसका कुछ खास असर नहीं हुआ है। पिछले साल से कई फिल्मों के रिलीज होने के कुछ दिनों पहले ही ये फिल्मों को ऑन लाइन लीक कर देता है। 

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस