लाइव न्यूज़ :

सलमान खान बने इस ऑन लाइन पेमेंट ऐप के ब्रैंड एंबेसेडर, जल्द शूट करेंगे इसके विज्ञापन

By भाषा | Updated: May 13, 2019 19:53 IST

Open in App

मर्चेंट सेवा और यूपीआई पेमेंट एप भारतपे ने सोमवार को कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने एक आक्रामक रणनीति अख्तियार की है और जल्द ही खान के साथ एक ब्रांड विज्ञापन अभियान शुरू करेगी।

इसमें कहा गया है कि खान के साथ नया ब्रांड अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और उपयोगकर्ताओं को यूपीआई भुगतान के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ उनकी सभी व्यावसायिक जरूरतों के लिए भारतपे एप अपनाने को प्रेरित करने पर केंद्रित होगा।

बयान में कहा गया है कि कंपनी अन्य प्रचार अभियानों, रेडियो, सोशल मीडिया और एप में ही शिक्षा पहलों के लिए अभिनेता के साथ साझेदारी करेगा। भारतपे के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी ग्रोवर ने कहा, "भारतपे को छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए बिजनेस यूटिलिटी एप के रूप में पेश किया गया है।

ब्रांड सलमान खान के साथ तालमेल इस प्रकार है कि हम दोनों भारत, असली भारत की सेवा के लिए दृढ़ रहेंगे।" ग्रोवर और शाश्वत नकरानी द्वारा 2018 में स्थापित भारतपे व्यापारियों को सभी यूपीआई एप जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगलपे, भीम, मोबीक्विक, फ्रीचार्ज और अन्य के लिए एक एकल इंटरफ़ेस प्रदान करती है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस