सलमान से लेकर अजय देवगन तक बॉलीवुड सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम की अपनी प्रोफाइल, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 11, 2020 11:47 AM2020-05-11T11:47:22+5:302020-05-11T11:47:22+5:30

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटव की संख्या 20 हजार पार हो चुकी है, जबकि सिर्फ मुंबई में यह आंकड़ा 12 हजार छू चुका है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने पुलिसकर्मियों को सलाम किया है

/salman khan ajay devgn change their profile picture to maharashtra police logo | सलमान से लेकर अजय देवगन तक बॉलीवुड सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम की अपनी प्रोफाइल, जानिए क्या है कारण?

सेलेब्स ने मुंबई पुलिस को किया सलाम (ट्विटर फोटो)

Highlightsकोरोना के खिलाफ इन दिनों देश जंग लड़ रहा है इस जंग में पुलिसकर्मी परी जी जान से अपना फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं


कोरोना के खिलाफ इन दिनों देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में इस जंग में पुलिसकर्मी परी जी जान से अपना फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने खास अंदाज में महाराष्ट्र पुलिस के काम को सलाम किया है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर को बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन समेत सभी स्टार्स ने यह किया है।

सबसे पहले ये अनोखा काम सलमान खान ने किया था। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगे फैंस उनके इस काम की जमकर सराहना भी करते नजर आए साथ ही नको खूब सपोर्ट कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में लोगों की रक्षा में लगी पुलिस के प्रति अब सभी कलाकार अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं।
शाहरुख खान आभार प्रकट करते हुए लिखा- मैं डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ, पुलिस, हेल्थ वकर्स समेत सभी फ्रंटलाइन वारियर्स का शुक्रिया अदा करता हूं।

वहीं, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋचा चड्डा समेत बाकी कलाकारों ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। इस काम की फैंस काफी प्रसंशा भी कर रहे हैं।


अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, हर रोज मैं फ्रंटलाइन वर्कर्स की बहादुरी के किस्से सुन रहा हूं जो थकान और डर को पीछे छोड़ते हुए हम लोगों को प्राथमिकताएं दे रहे हैं। ऐसे ही एक हीरो महाराष्ट्र पुलिस भी है।

ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सितारे पुलिस की मदद में भी सामने आए हैं। ऋतिक ने मुंबई पुलिस के लिए सैनिटाइजर्स भेजा था।

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटव की संख्या 20 हजार पार हो चुकी है, जबकि सिर्फ मुंबई में यह आंकड़ा 12 हजार छू चुका है। साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 786 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, सात जवानों की मौत हो चुकी है।
 

Web Title: /salman khan ajay devgn change their profile picture to maharashtra police logo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे