साजिद खान बर्थडे स्पेशलः बॉलीवुड इतिहास की सबसे खराब फिल्म बनाने और हीरोइनों से बुरे बर्ताव को लेकर हुए मशहूर

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 23, 2018 07:42 AM2018-11-23T07:42:43+5:302018-11-23T07:42:43+5:30

साजिद खान, फिल्म निर्देशक-एक्टर, कोरियोग्राफर व टीवी की जानी-मानी हस्ती फराह खान के भाई हैं। वे भी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। लेकिन हमेशा बुराइयों के चलते ही चर्चा में रहे।

Sajid Khan Birthday Special: From Main Bhi detective to #MeToo allegation | साजिद खान बर्थडे स्पेशलः बॉलीवुड इतिहास की सबसे खराब फिल्म बनाने और हीरोइनों से बुरे बर्ताव को लेकर हुए मशहूर

फाइल फोटो

फिल्ममेकर, स्क्र‌िप्ट राइटर, टॉक शो होस्ट, टीवी प्रेजेंटर और एक्टर साजिद खान का शुक्रवार (23 नवंबर) को जन्मदिन है। वे 23 नवंबर, 1971 को मुंबई में अभिनेता कामरान खान के पैदा हुए थे। उनका पूरा नाम साजिद कामरान खान है।

साजिद की बहन फराह खान, बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं। फराह ने कोरियोग्राफी, निर्देशन, अभिनय व फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन इसके उलट उनके भाई हमेशा बुरी खबरों के लिए चर्चा में रहे।

वैसे तो साजिद खान ने बतौर टीवी प्रेजेंटर अपना कॅरियर साल 1995 में ही मैं भी डिटेक्टिव से शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 1996 में म्यूजिक शो इक्के पर इक्का को होस्ट किया। उन्होंने भारतीय टीवी की दुनिया में पहला कॉमेडी शो साल 1990 में साजिद नं. 1 शुरू किया था।

यहां तक साजिद का कॅरियर ऊचाईं की ओर जा रहा था। लेकिन यही पर उन्होंने खुद ही इसे ब्रेक लगा दिया। करीब 10 साल से भी ज्यादा ब्रेक लेने के बाद वे नच बलिए सीजन 5 में साल 2012 में दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान वे कुछ सालों तक साल 1997 से 2001 के बीच प्रसारित हुआ शो "कहने में क्या हर्ज है" में उन्होंने ट्रिपल रोल में दिखाई दिए थे। लेकिन उनकी यह ट्रिपल रोल के प्यार ने उनके माथे पर बॉलीवुड इतिहास की सबसे खराब फिल्म मढ़ दी।

फिल्म निर्देशन में साजिद 2006 में उतरे। डराना जरूरी है के बाद साल 2007 में "हे बेबी" उनकी हिट रही। इसके बाद अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल, हाउसफुल 2 भी कॉमेडी के नाम पर बॉक्स ऑफ‌िस पर ठीक-ठाक कमाई कर जा रही थीं।

लेकिन उन्होंने साल 2013 में हिम्मतवाला और साल 2014 में हमशकल्स बनाकर अपने फिल्मी कॅरियर का बंटाधार करा लिया। हमशकल्स में उनके किरदार ट्रिपल रोल में थे। इसे अब तक बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्मों में से एक बताया जाता है। इसके बाद से साजिद खान को कोई फिल्म नहीं मिली।

उनकी हाउसफुल 4 अगले साल के लिए कतार में थी। लेकिन इसी बीच उनपर मीटू के आरोप अभिनेत्रियों के साथ बुरा बर्ताव करने के मामले सामने आ गए।

अक्टूबर 2018 में #MeToo अभियान के तहत साजिद के साथ काम कर चुकी अभिनेत्रियों मंदना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रिचेल व्हाइट, सिमरन सुरी समेत पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया। दिया मिर्जा ने भी उनके बुरे बर्ताव का उल्लेख किया। 

साथ ही बिपाशा बसु, अक्षय कुमार ने भी उन्हें लताड़ा और उनकी फिल्म हाउसफुल 4 में काम करने से मना कर दिया। बाद में खुद ही साजिद ने फिल्म छोड़ दी थी। अब इस फिल्म को फरहद सामजी डायरेक्ट करेंगे। साजिद को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स की ओर से अक्टूबर महीने में नोटिस भी जारी किया गया था।

Web Title: Sajid Khan Birthday Special: From Main Bhi detective to #MeToo allegation

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे