Saaho Box Office Collection: अक्षय और सलमान को मात नहीं दे पाई प्रभास की 'साहो', इन फिल्मों के आगे निकला कलेक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2019 02:17 PM2019-08-31T14:17:12+5:302019-08-31T14:17:12+5:30
प्रभास की फिल्म साहो और इसी हफ्ते पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं। लेकिन फिल्म ने पहले पहले दिन जमकर कमाई की है।
प्रभास और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म साहो फैंस के सामने पेश कर दी गई है। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म प्रभास और श्रद्धा दोनों के काफी खास है। इस फिल्म से प्रभास बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं इसके साथ श्रद्धा दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रख रही हैं क्योंकि इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।इस फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की है। फिल्म ने कमाई में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन हिंदी में 24 करोड़ से ऊपर कमाई की है। फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा पहले दिन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन फिर भी प्रभास की साहो सलमान खान की भारत (42.30 करोड़) और अक्षय कुमार की मिशन मंगल (29.16 करोड़) से पीछे रह गई है।
Top 5 *Day 1* biz... 2019 releases...
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 31, 2019
1. #Bharat ₹ 42.30 cr [Wed]
2. #MissionMangal ₹ 29.16 cr [Thu]
3. #Saaho [#Hindi] ₹ 24.40 cr [Fri]
4. #Kalank ₹ 21.60 cr [Wed]
5. #Kesari ₹ 21.06 cr [Thu]
Nett BOC. India biz. #Hindi films only.
वहीं, कुछ फिल्में इस साल की ऐसी भी हैं जिनको फिल्म ने पछाड़ा है। साहो ने वरुण धवन की कलंक (21.60 करोड़) और अक्षय कुमार की केसर (21.06 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन तो मिले जुले रिव्यू के साथ शानदार कमाई की है। ये कमाई हिन्दी वर्जन की है।
साहो की कहानी
जैसा कि फिल्म के ट्रेलर से ही पता चलता है कि 'साहो' में प्रभास का किरदार ही विलन के सारे साम्राज्य को खत्म करता है। फिल्म की कहानी मुंबई के इर्द गिर्द शुरू होती है। ये चोर पुलिस की कहानी है जिसमें अंडरवर्ल्ड कनेक्श को भा पेश किया गया है।फिल्म में चोर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस अपने बेस्ट पुलिस ऑफीसर को उनके पीछे लगाती है। खास बात है कि फिल्म श्रद्धा और प्रभास पुलिस ऑफीसर के रोल में हैं। एक ब्लैक बॉक्स की तलाश है जिसमें है सभी के किस्मत की चाभी। इसके बाद कहानी कई शहरों से घूमते हुए कनेक्ट होती जाती है।