'साहो' का दमदार नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए प्रभास-श्रद्धा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 25, 2019 04:35 PM2019-07-25T16:35:48+5:302019-07-25T16:35:48+5:30
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में दोनों एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
बाहुबली स्टार प्रभास जल्द साहो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। 300 करोड़े के बजट में बनी साहो एक्शन और थ्रिलर बेस है। अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
नए पोस्टर में दोनों एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स का यह लुक काफी इंगेजिंग है। इस पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा के हाथ में बंदूक हैं। दोनों ने बंदूक तानी हुई है। पोस्टर में दोनों का एग्रेसिव लुक देखने को मिल रहा है।
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) July 25, 2019
पोस्टर काफी आकर्षिक करने वाला लग रहा है जो फैंस को फिल्म देखने लिए मोहित कर रहा है। शानदार पोस्टर के कारण फिल्म का फैंस को और बेसब्री से इंतजार है।
रोमांटिक पोस्टर
हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर आ रिलीज किया गया । ये एक रोमांटिक पोस्टर था। इसमें श्रद्धा और प्रभास एक दूसरे की आंखों में देख रहे थे। इतना ही नहीं बहुत ही प्यार हल्की की दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती थी। श्रद्धा ने प्रभास के चेहरे पर हाथ भी रखा हुआ था।
साथ ही साहो 15 अगस्त को रिलीज होनी थी। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया। फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म अब 30 अगस्त को पर्दे पर रिजीज होगी।