बिक गया राज कपूर का लीजेंडरी आरके स्टूडियो, गोदरेज ने खरीदा, बनाए जाएंगे अपार्टमेंट

By मेघना वर्मा | Published: May 3, 2019 12:17 PM2019-05-03T12:17:04+5:302019-05-03T12:17:04+5:30

आग, बरसात, आवारा, श्री, संगम, मेरा नाम जोकर और बॉबी जैसी बेहतरीन फिल्मों को आर के स्टूडियो पर ही शूट किया गया था। उसकी यादें अब सिर्फ यादें ही बनकर रह जाएंगी। 

RK Studios SOLD to Godrej Properties for an undisclosed amount | बिक गया राज कपूर का लीजेंडरी आरके स्टूडियो, गोदरेज ने खरीदा, बनाए जाएंगे अपार्टमेंट

बिक गया राज कपूर का लीजेंडरी आरके स्टूडियो, गोदरेज ने खरीदा, बनाए जाएंगे अपार्टमेंट

Highlightsपिछले साल ही आरके स्टूडियो की बिकने की खबर चर्चा में रही थी।किस अमाउंट पर आरके स्टूडियो को खरीदा गया है इसकी कोई चर्चा नहीं हुई है। 

बीते साल अगस्त में कपूर खानदान ने इस बात को रिवील किया था कि जल्द ही आरके स्टूडियो को बेच दिया जाएगा। राज कपूर के शुरु किए हुए इस 2.2 एकड़ जमीन पर बने स्टूडियो को मेनटेन करने के लिए जितनी लागत चाहिए थी वो नहीं मिल पा रही थी। इसीलिए आरके फिल्म्स एंड स्टूडियो को बेचे जाने की बात की गई थी। वहीं फाइनली अब इस स्टूडियो को बेच दिया गया है। 

पिछले ही साल अक्टूबर में इस बात की भी चर्चा थी कि कपूर्स आर के स्टूडियो के लिए फेमस कंपनी गोदरेज से बात कर रहे हैं। बताया ये भी जा रहा था कि 200 करोड़ में डील फाइनल की जाएगी। मगर अब रिपोर्ट्स की माने तो गोदरेज कंपनी ने आर को स्टूडियो खरीद तो लिया है मगर अभी किस अमाउंट पर खरीदा है इसकी कोई चर्चा नहीं हुई है। 

वहीं गोदरेज प्रॉपर्टीज के टॉप एग्जीक्यूटिव की मानें तो अब आर के स्टूडियो रियल स्टेट में तबील होगा। मतलब अब स्टूडियो की जगह अपार्टमेंट या कॉम्प्लेक्स जैसी चीजें बनाई जाएंगी। गोदरेज के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशाह गोदरेज ने कहा, 'हम खुश हैं कि चैम्बूर में हमें एक आइकॉनिक प्लेस मिली है। मेन सेन पर्वेल रोड के पास होने के चलते इस प्रॉपर्टी के आस-पास कई स्कूल, हॉस्पिटल, रिटेल मॉल्स और कमर्शियल स्पेस है। जो हमारी स्ट्रैटजी के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। यहां की लोकेशन देखते हुए हम कोशिश करेंगे कि यहां आउटस्टैडिंग लाइफस्टाइल लोगों को प्रोवाइड करें।'

वहीं राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने कंफर्म किया की आर के स्टूडियोज को गोदरेज प्रॉपर्टीज के हाथों बेच दिया गया है। रणधीर कपूर ने कहा, 'चैम्बूर की ये प्रॉपर्टी हमारे खानदान के लिए दशकों से एक खास जगह रही है। हम उत्साहित हैं कि गोदरेज इस जगह से एक नई शुरुआत करने जा रहा है।'

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा भी था, 'हमें अपनी छाती पर पत्थर रखकर ये डिसीजन लेना पड़ रहा है। हम कपूर इसे लेकर भावुक भी हैं मगर इंवेस्टमेंट और इसे रीबिल्ड करने से भी इसके रेवेन्यू के लिए काफी नहीं है।' इसी के बाद से आर के स्टूडियो के बेचे जाने की खबरे चर्चा में थी। 

आग, बरसात, आवारा, श्री, संगम, मेरा नाम जोकर और बॉबी जैसी बेहतरीन फिल्मों को आर के स्टूडियो पर ही शूट किया गया था। उसकी यादें अब सिर्फ यादें ही बनकर रह जाएंगी। 

Web Title: RK Studios SOLD to Godrej Properties for an undisclosed amount

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे