लाइव न्यूज़ :

अगले महीने तय हो जाएगी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की डेट, ऋषि की वापसी का हो रहा है वेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 7, 2019 09:45 IST

ऋषि कपूर इस महीने के आखिर तक देश लौटे जाएंगे। अब खबरों की मारें तो ऋषि भारत वापस आते ही सबसे पहले बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करवाएंगे।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इन यूएस में मेडिकल ट्रीटमेंट करवा रहे हैं, लेकिन अब वह जल्द देश वापस आने वाले हैं। ऋषि के देश आने का खुलासा उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हुआ है।

 ऋषि कपूर इस महीने के आखिर तक देश लौटे जाएंगे। अब खबरों की मारें तो ऋषि भारत वापस आते ही सबसे पहले बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करवाएंगे। ऋषि चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।

टीवी टुडे की खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फैमिली साथ में पंडित से मिलने जाएंगे। वे रणबीर-आलिया की शादी के लिए शुभ मुहुर्त की तारीख तय करेंगे। पंडित से मुलाकात करने की तारीख अप्रैल में फिक्स की गई है। इस बात की अभी कोई  पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कपल की शादी जल्द होने की खबर जानकर फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं।

जैसा कि पहले ही सामने आ चुका है रणबीर और आलिया ऋषि के ठीक होने तक अपने  रिश्ते को किसी भी प्रकार का आधिकारिक नाम नहीं देना चाहते हैं। वहीं, महेश भट्ट कह चुके हैं कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। ऐसे में अब ऋषि की देश वापिसी दोनों की शादी पर मुहर होगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इस साल होना लगभग तय जैसा अब लग रहा है। वैसे भी रणबीर-आलिया की फैमिली से उनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई है। हाल ही में स्विटजरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग सेरेमनी में करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी।

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?